समय बीत गया और दावेदार आते रहे, नामांकन करके ही माने
आगरा। भाजपा के जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने आज देरी से नामांकन करने पहुंचे किसी भी भाजपाई को निराश नहीं किया। इसी के चलते निर्धारित समय के बाद भी उन्होंने जिलाध्यक्ष पद के तीन और प्रदेश परिषद सदस्य पद के लिए एक नामांकन पत्र स्वीकार कर लिया। इस प्रकार जिलाध्यक्ष पद के कुल 45 और प्रदेश परिषद सदस्य के लिए सात नामांकन दाखिल हुए हैं।
-भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 45 नामांकन पत्र दाखिल हुए, प्रदेश परिषद सदस्य के सात नॊमिनेशन
वैसे तो घड़ी में 12 बजते ही जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीवास्तव ने समय समाप्ति की घोषणा कर दी और वह अपने कक्ष से उठकर बाहर नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों तथा जिला प्रतिनिधियों के स्वागत कार्यक्रम में चले गए थे। करीब आधा घंटे बाद वह अपने कक्ष में लौटे तो नामांकन पत्र भरने से वंचित दावेदारों ने देरी से आने की मजबूरियां बताते हुए नामांकन पत्र स्वीकार करने करने का आग्रह किया।
इस पर उन्होंने दावेदारों पर यह कहते हुए तंज कसा कि वे लखनऊ से चलकर समय से आगरा आ गए और आप लोग कुछ ही दूरी तय नहीं कर पाए। चुनाव अधिकारी के इस कथन का किसी के पास जवाब नहीं था पर दावेदार बार-बार नामांकन के लिए आग्रह करते रहे। अंतत: निर्वाचन अधिकारी श्रीवास्तव ने दावेदारों को निराश न करते हुए नामांकन पत्र दाखिल करने की अनुमति दे दी। करीब एक घंटे देरी के बावजूद उन्होंने सभी के नामांकन पत्र स्वीकार कर लिए।
जिलाध्यक्ष के दावेदारों की अंतिम सूची
हेमेंद्र शर्मा, रामकुमार शर्मा, संजय सिंह चौहान, शिवकुमार प्रमुख, संतोष कटारा, प्रशांत पौनिया, ऋषि उपाध्याय, दिनेश गोयल, मेघराज सोलंकी, उमाशंकर माहौर, मातेंद्र सिंह धाकरे, सोनू चौधरी, सत्य प्रकाश लोधी, अशोक लवानिया, श्याम सुंदर पाराशर, सत्यदेव दुबे, देवेंद्र कटारा, जितेंद्र वर्मा निषाद, नाथूराम वर्मा, प्रकाश राजपूत, राकेश कुशवाह, संतोष सिकरवार, राधेश्याम कुशवाह, योगेंद्र त्यागी, देवेंद्र कुमार वर्मा स्वर्णकार, महेश कुमार (बबलू लोधी), गीतम सिंह (सोनू दिवाकर), उमेश कुमार शर्मा सैंथिया, श्रीमती इंदु जादौन, श्रीमती पंकजा शर्मा, राजेश कुशवाह, राजेंद्र पाल एडवोकेट, प्रहलाद सिंह, देवकी नंदन राठौर, चौधरी अमित सिंह, कोमल सिंह सिकरवार, सतेंद्र कुमार पाठक, राहुल आर्य सविता, अशोक कुशवाह, दानवीर सिंह परमार, कप्तान सिंह निषाद, विमल किशोर बघेल, पंकज कुमार शर्मा, कुलदीप रैपुरिया निषाद,
प्रदेश परिषद सदस्य के नामांकन
राजकुमार पथिक, डॉ. लाल सिंह राजपूत, विश्वनाथ शर्मा, श्रीमती उर्मिला प्रकाश, विनोद जैन, आनंद गुप्ता और दीन दयाल मंगल।