आज बेटी जनक की अवध को चली, मां की ममता चली घर की लक्ष्मी चली...

आगरा। मिथिला की धरा पर जहां तीन दिनों से प्रभु श्रीराम-सीता के दिव्य विवाहोत्सव की मंगलमयी गूंज थी, वहीं शनिवार रात्रि विदाई के क्षणों ने समूची नगरी को भावुक कर दिया। जनक महल से जब जगत जननी माता जानकी ने प्रभु श्रीराम संग अवध की ओर प्रस्थान किया तो वातावरण में गूंजते विदाई गीतों ने अश्रुधारा बहा दी। ‘आज बेटी जनक की अवध को चली, मां की ममता चली, घर की लक्ष्मी चली...’ जैसे सुरों के बीच महाराज जनक और महारानी सुनयना की भी आंखें भीग गईं। यह दृश्य केवल एक कन्या की विदाई नहीं, बल्कि आदर्श मर्यादाओं और सनातन मूल्यों की परंपरा का जीवंत चित्र था, जिसने उपस्थित हजारों नर-नारी के हृदयों को भक्ति, करुणा और श्रद्धा से भर दिया।

Sep 21, 2025 - 00:02
 0
आज बेटी जनक की अवध को चली, मां की ममता चली घर की लक्ष्मी चली...
श्री जनकपुरी महोत्सव में माता जानकी की विदाई के मौके का दृश्य। नीचे के चित्र में स्वरूपों की आरती उतारते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सांसद नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान,

-मिथिलावासियों ने जगत जननी माता सीता को अश्रु पूरित नेत्रों से दी विदाई, भावुक हुए हजारों नर-नारी

-डिप्टी सीएम मौर्य ने प्रभु राम, माता जानकी और अन्य स्वरूपों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया, आरती उतारी

जैसे ही जनकपुरी महिला समिति की महिलाओं ने 'हाथ सीता का राम को दिया, जनक राजा करें और क्या..' 'बेटी बाबुल के दिल का टुकड़ा'.. 'मैया तेरे आंगन की मैं तो एक चिड़िया हूं..' 'आज बेटी जनक की अवध को चली, मां की ममता चली, घर की लक्ष्मी चली' जैसे विदाई गीत गाए तो मिथिलावासियों की आंखों से अश्रु की धारा बहने लगी। जनक महल के भीतर-बाहर उपस्थित हजारों नर-नारी भावुक नजर आए।

महारानी सुनयना श्रीमती अंजू अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, चारू गर्ग, अंजू अग्रवाल, मीनू त्यागी, श्वेता बंसल, शकुन अग्रवाल और मोनिका अग्रवाल सहित सभी महिलाएँ समवेत स्वर में रुंधे गले से गा रही थीं- बाबुल का घर छोड़ के बेटी पिया के घर को चली.. बाबुल का ये घर बहना कुछ दिन का ठिकाना है...।

बड़ा ही अलौकिक और मार्मिक दृश्य था। प्रभु राम माता सिया को विदा कराकर साथ लिए जा रहे थे। श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी व मिथिलावासी भाव विह्वल थे.. माता जानकी को गले लगा कर विदा करते हुए राजा जनक राजेश अग्रवाल और महारानी सुनयना श्रीमती अंजू अग्रवाल की आँखों की कोर भी गीली हो चली थी.. माता जानकी की भी स्थिति कुछ ऐसी थी कि 'सीता आगे धरे न पांव, मुड़-मुड़ देखे पीहर को।'

इससे पूर्व, महाराजा अग्रसेन सेवा सदन से प्रभु श्री राम अपने भाइयों के साथ जब अलग-अलग घोड़े पर सवार होकर जनक मंच के लिए निकले तो पूरे रास्ते लोग उनकी एक झलक पाने के लिए आतुर दिखे और उनके दर्शन करके निहाल हो गए।

प्रभु राम की कृपा से भारत पुनः बनेगा विश्व गुरु: केशव प्रसाद मौर्य

जनकपुरी महोत्सव में शनिवार रात मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रभु राम, जगत जननी माता जानकी और अन्य स्वरूपों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और उनकी आरती उतारी। आरती उतारने वालों में केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सांसद नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी शामिल थे। 

उन्होंने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि आज दुनिया में तमाम शत्रु शक्तियां भारत को प्रगति करने से रोकना चाहती हैं पर प्रभु राम की कृपा से भारत को कोई नहीं रोक सकता। भारत एक बार पुनः विश्व गुरु बनेगा।

उन्होंने उपस्थित विशाल जन समूह से रूबरू होते हुए कहा कि आज सामाजिक व्यवस्थाएं छिन्न-भिन्न हो गई हैं। आज बच्चे अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान नहीं करते। ऐसे में प्रातः उठकर अपने माता-पिता और गुरुजनों का वंदन करने वाले प्रभु राम से आज की नई पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए। जो भी व्यक्ति भगवान राम की तरह अपने माता-पिता के चरण छूकर दिन की शुरुआत करेगा, वह हमेशा अपने जीवन में सफल होगा।

कमला नगर की जनकपुरी से गदगद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ऐसी रामलीला और ऐसी जनकपुरी मैंने पूरे प्रदेश में कहीं नहीं देखी। आज मैं यहां आकर भगवान के दर्शन करके धन्य हो गया।

उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाना के लिए कृत संकल्पित हैं। ऐसे में हम स्वदेशी बेचेंगे, स्वदेशी खरीदेंगे तब ही भारत आत्मनिर्भर बन पाएगा। मोदी जी ने जीएसटी में छूट भी दे दी है, इसका हम

SP_Singh AURGURU Editor