कल शहर के 11 महानुभावों को मिलेगा बेस्ट फादर अवार्ड, मुख्य चुनाव आयुक्त के पिता भी होंगे सम्मानित

आगरा में अफलातून आगरा फाउंडेशन और एक पहल बीआर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 15 जून (रविवार) को बेस्ट फादर अवार्ड-2025 सीजन-4 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम खंदारी स्थित होटल लेमन ट्री में दोपहर 3:30 बजे से आयोजित होगा। आयोजन का उद्देश्य समाज में श्रेष्ठ भूमिका निभा रहे पिताओं को मंच पर लाकर सम्मानित करना है।

Jun 14, 2025 - 18:24
 0
कल शहर के 11 महानुभावों को मिलेगा बेस्ट फादर अवार्ड, मुख्य चुनाव आयुक्त के पिता भी होंगे सम्मानित
होटल पूनम प्लाजा में बेस्ट फादर अवार्ड 2025 सीजन-4 की जानकारी प्रदान करते मनीष राय। साथ हैं दाएं से मोहित उप्पल, सुशील नोतनानी, आदर्शनंदन गुप्त, सुधीर भोजवानी, राजकुमार उप्पल एवं शीतल उप्पल।

11 पिताओं को मिलेगा सम्मान

इस वर्ष कुल 11 पिताओं को ‘बेस्ट फादर अवार्ड’ से नवाजा जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से मुख्य चुनाव आयुक्त के पिता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता, नेशनल क्रिकेटर राशि कनौजिया के पिता अशोक कनौजिया, प्रिल्यूड स्कूल के चेयरमैन डॉ. सुशील गुप्ता, आईएमए अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल, जनकपुरी महोत्सव समिति अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, महेश मित्तल, तरुण शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, नत्थी लाल यादव, डॉ. जेपी गुरबख्शानी और मरणोपरांत देहदानी डॉ. राम अवतार शर्मा शामिल हैं।

डॉ. राम अवतार शर्मा को मरणोपरांत श्रद्धांजलि स्वरूप सम्मान

इस आयोजन की विशेष बात यह भी है कि देहदान कर मानवता की सेवा में जीवन समर्पित करने वाले डॉ. राम अवतार शर्मा को मरणोपरांत सम्मान देकर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जाएगी।

कार्यक्रम में ये अतिथि होंगे शामिल

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि होंगे। फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद के चेयरमैन पूरन डाबर अध्यक्षता करेंगे।
पार्क एक्सपोर्ट्स के एमडी नजीर अहमद विशिष्ट अतिथि और लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता स्वागताध्यक्ष के रूप में मौजूद रहेंगे।

तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

शनिवार को होटल पूनम प्लाजा में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम संयोजक राजकुमार उप्पल और एक पहल के मनीष राय ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की। पोस्टर का विमोचन भी इस दौरान किया गया। संरक्षक सुधीर भोजवानी, मार्गदर्शक आदर्श नंदन गुप्ता, महासचिव मोहित उप्पल, सचिव मनीष राय और श्रीमती शीतल उप्पल समेत आयोजन समिति के सभी सदस्य कार्यक्रम की सफलता के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

SP_Singh AURGURU Editor