पिता की लाइसेंसी राइफल उठाई और एक घर में घुसकर गोली चला दी, पांच लोग बाल बाल बचे
किरावली/आगरा। थाना किरावली के अंतर्गत बड़ौदा सदर गांव में एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल से एक घर में घुसकर गोली चला दी। घर में उस समय पांच लोग बैठे हुए थे जो गोलीबारी में बाल बाल बचे।
बड़ौदा सदर निवासी स्वादन द्वारा थाना किरावली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार विगत दिवस शाम 7:30 बजे वह अपने घर के आंगन में भतीजी अनुष्का, भतीजे मोहित और मनीष तथा भाभी गंगा देवी के साथ बैठा हुआ था। भाभी उस समय खाना बना रही थीं। इसी समय गांव का ही विवेक पुत्र काशीराम उनके घर में अपने पिता की लाइसेंसी राइफल लेकर घुसा और उस पर फायर किया। संयोग से गोली किसी को नहीं लगी। इसके बाद विवेक पिता की राइफल को वहीं छोड़कर भाग गया।
पुलिस ने सौदान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर विवेक द्वारा छोड़ी गई राइफल भी अपने कब्जे में ले ली है।