ताजमहल में पर्यटक की तबीयत बिगड़ी, ताज सुरक्षा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बची जान

आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में मंगलवार को एक पर्यटक अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा, लेकिन ताज सुरक्षा पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और तुरंत उपलब्ध कराई गई मेडिकल सहायता से उसकी जान बच गई। समय पर मिली मदद से साथ आए पर्यटकों को भी राहत मिली।

Nov 19, 2025 - 19:34
 0
ताजमहल में पर्यटक की तबीयत बिगड़ी, ताज सुरक्षा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बची जान
ताजमहल में तबीयत खराब होने पर पर्यटक को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाती पुलिस।

कर्नाटक के बीजापुर से ताजमहल देखने आए पर्यटक बासुराज की तबियत अचानक बिगड़ गई। बासुराज अचानक चक्कर आने से जमीन पर गिर पड़े। इससे उनके साथ आए दूसरे पर्यटकों में खलबली मच गई। साथी पर्यटकों ने तुरंत सूचना ताजमहल पश्चिमी गेट पर मौजूद थाना ताज सुरक्षा पुलिस क्विक रिस्पांस टीम को दी।

सूचना मिलते ही उच्चाधिकारियों के निर्देशन में पर्यटन सुविधा केंद्र से तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर पर्यटक को जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में पर्यटक का इलाज जारी है। साथियों ने समय पर मदद के लिए आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया।

SP_Singh AURGURU Editor