आगरा में व्यापारियों ने किया भारतीय व्यापार कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुनील सिंघी का स्वागत

आगरा। भारतीय व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी का आज यहां कैंट रेलवे स्टेशन पर व्यापारियों ने जोशीला स्वागत किया। सुनील सिंधी फिरोजाबाद में आयोजित व्यापारियों की बैठक में भाग लेने जा रहे थे।

Sep 11, 2025 - 16:16
 0
आगरा में व्यापारियों ने किया भारतीय व्यापार कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुनील सिंघी का स्वागत
आगरा कैंट स्टेशन पर भारतीय व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्य़क्ष सुनील सिंधी का स्वागत करते उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की आगरा यूनिट के पदाधिकारी और सदस्य़।

कैंट स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जिलाध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसी दौरान मंडल पदाधिकारियों ने श्री सिंघी से विभिन्न व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा की। व्यापारियों ने कर, लाइसेंसिंग, मंडी व्यवस्था और स्थानीय कठिनाइयों से संबंधित विषय उनके समक्ष रखे।

श्री सिंघी ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की समस्याओं के निवारण हेतु ठोस कदम उठाए जाएंगे और जल्द ही सकारात्मक समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

स्वागत करने वालों में जिला महामंत्री एवं प्रदेश मंत्री दीपक शर्मा, युवा संयुक्त महामंत्री किशोर बुधरानी, मंडल अध्यक्ष सुनील जैन, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, युवा जिला अध्यक्ष अनुराग गोयल, जिला कोषाध्यक्ष रामकुमार गोयल, मंडी समिति प्रभारी राजेंद्र सिंह और ओमप्रकाश मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor