व्यापारी संवाद में गूंजी समस्याओं की आवाज, मंडलायुक्त ने दिए समाधान के संकेत, जीएसटी सरलीकरण पर सरकार का आभार, कुटीर-लघु उद्योगों के उत्पीड़न पर व्यापारियों का मुखर विरोध

आगरा। व्यापारी हितों, जीएसटी की व्यवहारिक दिक्कतों और प्रशासन-व्यापार समन्वय को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम में आगरा मंडल के मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए प्रशासनिक स्तर पर समाधान के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

Jan 18, 2026 - 13:05
 0
व्यापारी संवाद में गूंजी समस्याओं की आवाज, मंडलायुक्त ने दिए समाधान के संकेत, जीएसटी सरलीकरण पर सरकार का आभार, कुटीर-लघु उद्योगों के उत्पीड़न पर व्यापारियों का मुखर विरोध
व्यापारी संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज गांधी, अपर आयुक्त, एडीशनल कमिश्नर जीएसटी ग्रेड-1 द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान संयुक्त आयुक्त प्रमोद कुमार दुबे एवं सहायक आयुक्त आलोक कुमार यादव द्वारा जीएसटी प्रावधानों पर विस्तृत पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी गई, जिसमें अनुपालन, रिटर्न, प्रवर्तन और विभागीय प्रक्रियाओं की जानकारी साझा की गई।

राज्य कर मुख्यालय लखनऊ से पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित संयुक्त आयुक्त श्रीमती आरती ने व्यापारियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

अपर आयुक्त अंजनी कुमार अग्रवाल, संयुक्त आयुक्त प्रमोद कुमार दुबे एवं बी.डी. शुक्ला द्वारा प्रवर्तन एवं अन्य विभागीय विषयों पर व्यापारियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों पर विभागीय पक्ष स्पष्ट रूप से रखा गया।

कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त श्री जितेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। गुलाब चंद, अपील कमिश्नर के नेतृत्व में कार्यक्रम का औपचारिक धन्यवाद एवं समापन किया गया।

इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कुटीर उद्योगों, लघु उद्योगों एवं छोटे घरेलू कारखानों के कथित उत्पीड़न को समाप्त करने की मांग की गई। साथ ही नई, पारदर्शी और व्यापारी-हितैषी कार्यप्रणाली लागू करने के लिए आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।

संवाद कार्यक्रम में आगरा के विभिन्न व्यापारी संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से भूपेंद्र सिंह सोबती, राजेश खुराना, टी.एन. अग्रवाल, विजय सामा, विजय गुप्ता, बृजेश पंडित, मनीष अग्रवाल, जितेश कुमार सिंह, जय पुरूसनानी, जीतेश कुमार, अतुल कर्दम, प्रदीप पिप्पल, प्रमोद महाजन, कृष्ण मुरारी गोयल, कृष्ण कुमार गोयल सहित अनेक व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार और समस्याएं रखीं।

कार्यक्रम में सरकार द्वारा किए गए जीएसटी सरलीकरण के प्रयासों पर संतोष जताया गया, साथ ही व्यापारी वर्ग को आ रही व्यावहारिक परेशानियों को दूर करने के लिए ठोस सुझाव भी दिए गए।

SP_Singh AURGURU Editor