त्यौहारी सीजन में छापेमारी से व्यापारी दहशत में, सीजीएसटी टीम बैरंग लौटी

आगरा। अभी दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने व्यापारियों की सुरक्षा और उनका उत्पीड़न न होने की बात कहकर व्यापारी वर्ग को राहत की सांस दी थी। व्यापारी भी त्यौहारी सीजन में अधिक बिक्री की उम्मीद के साथ दिन-रात एक किए हुए थे। अचानक सीजीएसटी की दिल्ली टाइम द्वारा शहर के दो प्रमुख सर्राफा व्यवसाइयों के यहां छापेमारी से बाजार हिल गया है।

Oct 25, 2024 - 20:29
 0
त्यौहारी सीजन में छापेमारी से व्यापारी दहशत में, सीजीएसटी टीम बैरंग लौटी

डीजीजीआई के अधिकारियों की टीम द्वारा गुरुवार को सर्राफा मार्केट स्थित श्री सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष धन कुमार जैन की फर्म सीबी चेंस और योगेश अग्रवाल की एपी ज्वैलर्स पर अचानक छापेमारी से कारोबारियों में दहशत का माहौल में है। 

टीम कई घंटे तक दोनों फर्मों के ख़रीद व बिक्री एवं स्टाक रजिस्टर खंगालती रही पर उसे देर रात तक कुछ हासिल नहीं हो सका। स्टाक रजिस्टर से फ़िज़िकल मिलान किया पर टीम को निराशा ही हाथ लगी। सारे कागज़ नियमानुसार सही मिले। आखिर में टीम को बैरंग लौटना पड़ा। 

सर्राफा बाजार में छापेमारी से बाज़ार में खलबली मच गई थी और देखते ही देखते पूरे बाजार में सन्नाटा पसर गया। छापे का श्री सर्राफा कमेटी के पदाधिकारियों ने विरोध किया।

SP_Singh AURGURU Editor