आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान त्रासदी, 5 युवक नदी में डूबे, एक को गंभीर हालत में बचाया

आगरा। आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ, जिसने उत्सव की खुशी को मातम बना दिया। गांव डूंगरवाला स्थित उटगंन नदी पर दोपहर करीब ढाई बजे हुई घटना में, प्रतिमा विसर्जन करने नदी में उतरे 5 युवक तेज बहाव में बह गए। एक युवक को बाहर निकाल लिया गया है।

Oct 2, 2025 - 15:49
Oct 2, 2025 - 17:35
 0
आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान त्रासदी, 5 युवक नदी में डूबे, एक को गंभीर हालत में बचाया
नदी के तट पर विलाप करते परिजन ।

आगरा। आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ, जिसने उत्सव की खुशी को मातम बना दिया। गांव डूंगरवाला स्थित उटगंन नदी पर दोपहर करीब ढाई बजे हुई घटना में, प्रतिमा विसर्जन करने नदी में उतरे 5 युवक तेज बहाव में बह गए। एक युवक को निकाल लिया गया है।  

मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस के अनुसार, महिलाएं नदी किनारे ही रुक गई थीं, लेकिन कुछ युवक प्रतिमा को साथ लेकर नदी के अंदर चले गए। अचानक बहाव बढ़ गया और युवक डूबने लगे। कुछ युवक स्वयं बाहर निकलने में सफल रहे।

बचाव अभियान और एक युवक को बचाया गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक एक युवक को नदी से बाहर निकलाया गया है, जिसकी स्थिति बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। अन्य चार युवक अभी भी नदी में लापता हैं, और उनकी तलाश जारी है। जो युवक डूबे हैं उनके नाम सचिन, भगवती, हरेश, गगन, ओके, ओमपाल बताए जा रहे हैं। भोला नाम के युवक को बचा लिया गया है। मौके पर डीसीपी पश्चिम अतुल शर्मा भी पहुंच गए हैं।

परिवारों की द्रवित प्रार्थना

हादसे के बाद, जिन प्रतिमाओं को विसर्जित करने लाया गया था, उनमें से एक को नदी के बीच में छोड़ दिया गया। परिजन भय और आंसू के बीच उस प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर सलामती की प्रार्थना करते रहे। नज़ारा दिल दहलाने वाला था। नदी की लहरों में अपने प्रियजनों के बाहर आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं परिवार।

पुलिस एवं रेस्क्यू टीम ने सभी लोगों को नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया और जीवित बचे युवक को अस्पताल पहुंचाया।