आगरा के मलपुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

आगरा। मलपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह दुर्घटना नहर जखौदा पुल के पास हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

Nov 4, 2025 - 20:59
 0
आगरा के मलपुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
जाम लगाते ग्रामीणों को समझाते पुलिस अधिकारी।

आगरा। मलपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह दुर्घटना नहर जखौदा पुल के पास हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बाई खेड़ा निवासी अमरचंद पुत्र चंदन सिंह (28 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक ने अचानक विपरीत दिशा से आकर मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे अमरचंद सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मलपुरा पुलिस सहित आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। मृतक के परिजन और ग्रामीण घटना से आक्रोशित हो गए तथा उन्होंने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया।

स्थिति तनावपूर्ण होती देख सैया एसीपी सुकन्या शर्मा और एसडीएम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। कई घंटे बाद वे माने। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश में टीम लगा दी है।