सीधे-साधे लोगों के अकाउंट में करोंड़ों के लेन-देन

आगरा। शहर की ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो सीधे-साधे लोगों के बैंक अकाउंट खुलवाकर उन्हें गेमिंग एप के जरिए मिलने वाली धनराशि को जमा कराने के लिए उपयोग में लाते थे। गिरोह के तीन आरोपी पकड़ में आ चुके हैं।

Jan 11, 2025 - 17:33
 0
सीधे-साधे लोगों के अकाउंट में करोंड़ों के लेन-देन

-गेमिंग एप की रकम के लिए यूज कर रहे थे शातिर, पुलिस ने तीन दबोचे

छत्ता सर्किल के एसीपी हेमंत कुमार ने इस गैंग का खुलासा किया और बताया कि पकड़े गए युवक गेमिंग एप जो आनलाइन संचालित है के माध्यम से ठगी कर रहे थे। जिस गेमिंग एप के द्वारा ठगी की जा रही थी, वह चीन की है। आगरा का ऋषि इस गेमिंग एप के सम्पर्क में आया और एप चलाने वाली कंपनी के कहने पर ऋषि व उसके साथियों ने तमाम सीधे-साधे लोगों के बैंक एकाउंट की डिटेल कंपनी तक पहुंचा दी।

इसके बाद इन खातों में गेमिंग एप के जरिए आने वाली धनराशि जमा होने लगी। करोड़ों का ट्रांजेक्शन होने लगा। जिन लोगों के खातों का इस काम में यूज किया जा रहा था, उन्हें भी कुछ पैसे दे दिए जाते थे। इसकी वजह से ये लोग भी अपना मुंह बंद रखे हुए थे। पुलिस ने एक ऐसे बैंक खाता भी पकड़ा है जिसमें एक ही दिन में पांच-छह घंटे के अंदर 84 लाख की भारी भरकम रकम आई थी।

पुलिस इस गोरखधंधे की तह तक जाने के लिए पकड़े गए युवकों से गहराई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इससे और कौन लोग जुड़े हैं।

SP_Singh AURGURU Editor