नगर निगम के अधिशासी अभियन्ता और कर निर्धारण अधिकारी का तबादला

आगरा। शासन ने प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों के सात अधिशासी अभियंताओं का तबादला किया है। इनमें आगरा के अधिशासी अभियंता सिविल आरके सिंह भी शामिल हैं।

Sep 17, 2024 - 22:19
 0
नगर निगम के अधिशासी अभियन्ता और कर निर्धारण अधिकारी का तबादला

आरके सिंह को इसी पद पर वाराणसी नगर निगम में स्थानांतरित किया गया है। बता दें कि आरके सिंह लंबे समय से आगरा में पदस्थ थे।

आरके सिंह के अलावा आगरा नगर निगम के कर निर्धारण अधिकारी विजय कुमार को कानपुर नगर निगम में स्थानांतरित किया गया है।

इसके साथ ही अलीगढ़ नगर निगम के कर निर्धारण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह को नगर पालिका परिषद कासगंज में स्थानांतरित किया गया है।

SP_Singh AURGURU Editor