तंत्र-मंत्र के जाल में फंसाकर रिश्तों का शिकार, पत्नी ने सदर थाने में पति पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

आगरा। थाना सदर क्षेत्र से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। एक महिला ने अपने पति पर तंत्र-मंत्र के सहारे महिलाओं को वश में करने, फिर उनसे शारीरिक संबंध बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

Nov 27, 2025 - 18:27
 0
तंत्र-मंत्र के जाल में फंसाकर रिश्तों का शिकार, पत्नी ने सदर थाने में पति पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
इमेज फोटो

आगरा। थाना सदर क्षेत्र से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। एक महिला ने अपने पति पर तंत्र-मंत्र के सहारे महिलाओं को वश में करने, फिर उनसे शारीरिक संबंध बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

पत्नी का कहना है कि पति कई वर्षों से अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र और काले जादू के नाम पर महिलाओं को अपने जाल में फंसा रहा है। विरोध करने पर वह बेहद हिंसक हो जाता है। इतना ही नहीं, आरोपी पति ने महिला की सगी बहन  को भी तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर फंसाने का प्रयास किया।

पत्नी का आरोप — कई महिलाओं को वश में कर संबंध बनाए

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका पति लंबे समय से काला जादू करता है और इसी बहाने वह महिलाओं को प्रभावित कर लेता है। उसके निशाने पर वे महिलाएं रहती हैं, जो मानसिक तनाव में हों या किसी परेशानी से गुजर रही हों।

पत्नी का दावा है कि पति “तंत्र साधना” का दिखावा करता था। कहता था कि वह महिलाओं को वश में कर सकता है। कई महिलाओं से संबंध बनाता और बाद में धमकाकर पैसा वसूलता है। महिलाओं को आपत्तिजनक वीडियो व तस्वीरों से ब्लैकमेलिंग भी करता था। 

साली को भी नहीं छोड़ा 

पत्नी ने बताया कि कुछ समय पहले पति ने उसकी सगी बहन यानी साली को भी तंत्र-मंत्र की आड़ में फंसाने की कोशिश की। जब साली ने इसका विरोध किया, तो पति ने उसे भी धमकाया। विरोध करने पर पति के तेवर और खतरनाक हो गए। पत्नी का कहना है कि एक दिन उसने बच्चों के सामने ही उसे बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया।

फंसी हुई महिलाओं के साथ रह रहा था पति: पत्नी का दावा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पति कई बार अपने जाल में फंसी महिलाओं के साथ लंबे समय तक रहता था। वह घर से गायब हो जाता और अपने तांत्रिक अभ्यास का हवाला देकर परिवार पर चुप रहने का दबाव बनाता था।

सदर पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू

सदर थाने की पुलिस ने पति के खिलाफ मारपीट,धमकी, महिलाओं को बहला-फुसलाकर गलत संबंध बनाने और ब्लैकमेलिंग के आरोपों में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की गतिविधियों, उससे जुड़े अन्य लोगों और कथित तंत्र-मंत्र के नेटवर्क की भी जांच कर रही है। कई महिलाओं के बयान भी दर्ज किए जा सकते हैं। सदर का यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर अपराध किस तरह छिपकर पनपता है।