दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रम्प की पहली विदेश यात्रा, सऊदी अरब में क्राउन प्रिंस ने किया स्वागत
रियाद। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दूसरी बार पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा सऊदी अरब से की है। 14 मई को होने वाले खाड़ी देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ट्रम्प रियाद पहुंचे, जहां सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने खुद एयरपोर्ट पहुंचकर उनका भव्य स्वागत किया।
इस दौरे के दौरान ट्रम्प क्षेत्रीय सुरक्षा, ऊर्जा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सऊदी अरब में उच्च स्तरीय बैठकों के बाद ट्रम्प 15 मई को संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जाएंगे।
विशेषज्ञों के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रम्प का यह दौरा अमेरिका की मध्य-पूर्व नीति और खाड़ी देशों के साथ उसके संबंधों की दिशा तय कर सकता है। वहीं, खाड़ी देशों के लिए भी यह दौरा अमेरिका के साथ रिश्तों को पुनर्स्थापित करने का अवसर माना जा रहा है।
Top of Form
Bottom of Form
Top of Form
Bottom of Form
Top of Form
Bottom of Form