पाम बुर्ज बवाल में दो आरोपियों का शांति भंग में चालान जबकि लड़कियों को मुचलके पर छोड़ा गया

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र में माल रोड पर स्थित पाम बुर्ज रूफ-टॉप में कई दिन पहले देर रात बिल भुगतान को लेकर हुए बवाल में पुलिस ने आज चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो लड़के हैं जबकि दो लड़कियां। गिरफ्तार आरोपियों में धीरज और शुभम (दोनों निवासी देवरी रोड) और दो लड़कियां हैं।

Sep 10, 2025 - 21:04
 0
पाम बुर्ज बवाल में दो आरोपियों का शांति भंग में चालान जबकि लड़कियों को मुचलके पर छोड़ा गया
पाम बुर्ज रूफटॊप में बवाल के आरोप में गिरफ्तार किये गये दो युवक सींखचों के पीछे। थाने में बैठी वे दोनों लड़कियां जो बवाल में शामिल थीं।

गिरफ्तार आरोपियों में दयाकिशन उर्फ धीरज पुत्र दीनदयाल निवासी अम्बेडकरनगर फतेहाबाद हाल पता नगला जस्सा थाना सदर बाजार (उम्र करीब 30 वर्ष),  शुभम कर्दम पुत्र गणेश कुमार निवासी न्यू हिमाचल कॉलोनी देवरी रोड, मधुनगर सदर बाजार आगरा (उम्र करीब 25 वर्ष) हैं। पहले ही गिरफ्तार हो चुका रामपाल सिकरवार उर्फ लक्ष्य पुत्र स्व. जयवीर सिह निवासी प्लाट नं0 71,72  भगवती बिहार कालोनी सेवला थाना सदर बाजार है, जिसकी उम्र 25 वर्ष बताई गई ह।

दरअसल इस मामले में तोड़फोड़, मारपीट और हत्या के प्रयास की शिकायत की गई थी। हत्या के प्रयास की धारा में जब डॉक्टर ने मेडिकल किया तो पाम बुर्ज वाले किसी भी कर्मचारी को चोट नहीं मिली। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस ने लड़कों का शांति भंग में चालान कर दिया है जबकि लड़कियों को मुचलका भरवाकर छोड़ दिया था।

ज्ञातव्य है कि विगत छह सितंबर को रात करीब ढाई बजे हुए हंगामे में कल गिरफ्तार की गई दोनों युवतियां और दोनों युवक भी शामिल थे। मामला उस समय बिगड़ा जब चारों आरोपी थार गाड़ी से आए और पार्टी के बाद बिल चुकाने को लेकर कर्मचारियों से विवाद करने लगे।

रेस्टोरेंट में डांस और ड्रिंक पार्टी चल रही थी। बिल चुकाने में आनाकानी करते हुए युवकों ने कर्मचारियों से झगड़ा किया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। कर्मचारी डरकर पीछे हट गए, लेकिन जब आरोपी गाड़ी में बैठकर भागने लगे तो स्टाफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की। मौके पर सूचना पाकर पुलिस पहुंची। थार गाड़ी के आधार पर पुलिस ने आरोपी रामपाल को गिरफ्तार कर लिया था।

इस घटना के बाद पुलिस को लेकर भी सवाल उठे थे क्योंकि कुछ समय पहले ही पुलिस कमिश्नर ने रात 12 बजे सभी होटलों और रेस्टोरेंट्स को बंद करने के आदेश दिये थे। पाम बुर्ज पर जब यह घटना घटी, उस समय रात के ढाई बज रहे थे। इसका मतलब साफ है कि रात 12 बजे के बाद भी यह रूफटॊप खुला हुआ था। जाहिर है कि पुलिस की मिलीभगत के बगैर तो यह संभव नहीं कि आधी रात के बगैर भी कोई रेस्टोरेंट इस तरह खुला रहे।

इस घटना में जिस प्रकार दो लड़कियों का नाम सामने आया, उससे भी लोग इस बात पर हैरान थे कि रेस्टोरेंट में चल रही पार्टी में न केवल दो लड़कियां शामिल थीं बल्कि उन्होंने बवाल भी काटा।

SP_Singh AURGURU Editor