पटाखों से झुलसे दो बच्चे अस्पताल में भर्ती कराने पड़े 

बाह। थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग गांवों में पटाखा चलाते समय झुलसे दो बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 

Nov 2, 2024 - 13:41
 0
पटाखों से झुलसे दो बच्चे अस्पताल में भर्ती कराने पड़े 
पटाखे जलते समय झुलसे बच्चे।

बाह क्षेत्र में दिवाली बीते कल मनाई गईं। इस दौरान आतिशबाजी भी हुई। फरेरा गांव ने भंवर सिंह की दस साल की बेटी भारती अपने घर के पास पटाखा चलाते समय चिंगारी से झुलस गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं गांव नरहोली में सुनहरी लक का 12 साल का बेटा टिंकू भी अचानक पटाखा हाथ में फटने से वह गंभीर घायल हो गया। परिजन  इलाज के लिए सीएचसी केंद्र बाह में लेकर पहुंचे।

SP_Singh AURGURU Editor