दो दिवसीय नाट्य महोत्सव का 'आईना' का 'कोई एक रात' के मंचन संग समापन
आगरा। नाट्यकर्म संस्था द्वारा आयोजित दो दिवसीय नाट्य महोत्सव का समापन अशोक सिंह लिखित नाटक 'कोई एक रात' के मंचन के साथ हुआ।
यूथ हॉस्टल में हुए इस दो दिवसीय आयोजन को दर्शकों की सराहना मिली। नाटक में बेटी की भूमिका मन्नू शर्मा व मां की भूमिका श्रीमती स्वीटी अग्निहोत्री ने निभाई।
दो दिवसीय नाट्य महोत्सव का शीर्षक 'आईना ' महिलाओं के जीवन की समस्याओं व चुनौतियों पर आधारित रखा गया, जिसमें पहले दिन 'तलाश' व दूसरे दिन 'कोई एक रात' नाटक की प्रस्तुतियां हुईं।
नाटक का निर्देशन मन्नू शर्मा ने किया तथा संगीत संचालन व सह निर्देशन तुषार वर्मा और चंद्रशेखर ने किया। कोई एक रात’ दो महिला पात्रीय एक प्रभावी नाटक है। मां और बेटी के बीच ‘लव-हेट रिलेशनशिप’ पर आधारित यह नाटक कोलकाता में दर्ज़नों बार मंचित हो चुका है। नाट्य समीक्षकों और दर्शकों द्वारा सराहा भी जा चुका है।
समापन समारोह की शुरुआत रोमी चौहान द्वारा प्रोफेसर प्रियम अंकित के स्वागत सम्मान से हुई। कार्यक्रम का संचालन नव्या ओम और डॉ. विजय शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से छांव फाउंडेशन के निदेशक आशीष शुक्ल, अनिल शर्मा, रामभरत उपाध्याय, आशीष मोहन, युवा शक्ति संगठन से अरुण लवानिया, योगेश त्यागी, एसएस डब्ल्यू से अभिजीत सिंह, हिमेश वित्थरैया, वंदना तिवारी, शिवांगी दुबे, यथार्थ, विशाल, रियाज समेत शहर के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।