रामबाग फ्लाईओवर पर हादसे में फिरोजाबाद के दो दोस्तों की मौत, परिजनों ने पास-पास दफनाये

आगरा। फिरोजाबाद के दो दोस्तों की आगरा में हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। दोनों साथ मरे तो परिजनों ने भी दोनों को एक ही जगह सुपुर्दे ए खाक किया। मृतकों में एक युवक अपने घर का इकलौता चिराग था। आज सुबह दोनों युवकों के शवों को सुपुर्दे खाक किया गया। लोगों ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की है।

Sep 10, 2024 - 11:06
Sep 10, 2024 - 11:12
 0
रामबाग फ्लाईओवर पर हादसे में फिरोजाबाद के दो दोस्तों की मौत, परिजनों ने पास-पास दफनाये

जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुहल्ला हबीबगंज निवासी फरमान जरकिन और उसका दोस्त अकील आगरा आए हुए थे। फरमान चूड़ी का काम करता था। वह जरकीन के नग खरीदने के लिए दोस्त के साथ आगरा आया था। रात लगभग 11 बजे आगरा से वापस लौटते समय रामबाग फ्लाईओवर पर किसी वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। 


दुर्घटना में दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने जैसे परिजनों को जानकारी दी तो दोनों युवकों के परिवारों में कोहराम गया। परिजनों ने बताया कि फरमान और अकील दोनों ही अच्छे दोस्त थे। अकील इकलौता पुत्र था। उसकी मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है।