दो लड़कियां और एक लड़का आगरा के 20 जूता कारोबारियों को 15 करोड़ का चूना लगाकर गायब

आगरा। आगरा की लगभग 20 फैक्ट्रियों के साथ 15 करोड़ की धोखाधड़ी कर एक फर्म गायब हो गई है। पहले बड़े-बड़े आर्डर दिए गए।  पैमेन्ट भी किया, लेकिन पिछले वर्ष से जब आर्डर बढ़ाकर दिए गए और पैमेंट की गति धीमी हुई तो जूता व्यापारियों का माथा ठनका। जब तक चेते, बहुत देर हो चुकी थी। ठगी करने वाली फर्म नोयडा की मार्केटिंग किंग ऑनलाइन प्रा.लि. (ब्रांड नेम एटीट्यूडिस्ट) है।

Nov 18, 2024 - 15:18
 0
दो लड़कियां और एक लड़का आगरा के 20 जूता कारोबारियों को 15 करोड़ का चूना लगाकर गायब
शहर केजूता व्यापारियों के साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी देते शू फेक्ट्र्स फेडरेशन के अध्य़क्ष विजय सामा।

-द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन ने कर धोखाधड़ी करने वाली फर्म से पैसा वसूलने को लेकर हुई सभा, हरीपर्वत थाने में दर्ज कराया अभियोग

यह फर्म आगरा की लगभग 20 फैक्ट्रियों से माल समेटकर लगभग 15 करोड़ का चूना लगाकर गायब हो गई है। अब जूता व्यापारी फर्म के उन मालिकों की तलाश कर रहे हैं, जो एक विज्ञापन में खुद को आगरा का बता रहे थे। इसमें दो लड़कियां और एक युवक शामिल हैं।

संजय प्लेस स्थित अवध वैंकट हॉल में द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन की सभा में फैडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा के नेतृत्व में आयोजित सभा में बताया गया कि फर्म के निदेशक शिवम मिश्रा व साईओ हरित्मा मिस्रा, स्नेहलता वर्मा द्वारा आगरा की जूता फर्मों के साथ पिछले एक वर्ष से भेजे गए आर्डर के मुताबिक पेमेंट न किए जाने, लगातार धोखाधड़ी और 420 करके करोड़ों रुपए हड़पने पर हरीपर्वत थाने में अभियोग दर्ज कराया गया है।

जांच में सामने आया कि धोखाधड़ी करने वाली फर्म के तीनों अधिकारी लखनऊ के रहने वाले हैं, जबकि सोशल मीडिया पर चल रहे विज्ञापन में वह खुद को आगरा का बताते हैं। धोखाधड़ी करने वाली फर्म का कार्यालय गुड़गांव में था जो अब नोएडा में शिफ्ट कर दिया गया था। नोएडा में छह लाख रुपए प्रतिमाह पर लिए गए कार्यालय का छह माह से किराया अदा नहीं किया गया है।

वहीं दिल्ली की भी एक जूता फर्म के साथ भी इन्हीं लोगों द्वारा 65 लाख की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने वाली फर्म के कार्यालय पर दबिश दी गई, लेकिन तब तक सभी लोग फरार हो चुके थे। जूता कारोबारियों ने एक स्वर में मांग करते हुए प्रशासन से अपना पैसा वापस दिलवाने की मांग की, ताकि वह अपनी फर्म को बंद होने व परिवार को भूखे मरने से बचा सकें।

सभा में मुख्य रूप से धोखाधड़ी का शिकार हुए मौ. राशिद, मौ. इरफान, संदीप, राजू जसवानी,  मौ. शाकिर,  मनेन्द्र सिंह, शाहरुख खान,  अम्बर शमसी, मौ. आरिश, प्रांकुर, शिवा महाजन, वीरेन्द्र मौर्य, योगेन्द्र वर्मा, लक्ष्मी फुटवियर, दिव्यांसी फुटवियर, आनन्द शूज, मौ. अफसर, मौ. शादाब थे।

SP_Singh AURGURU Editor