बरेली के इज्जतनगर में दो संदिग्ध कश्मीरी हिरासत में, मस्जिद में ठहरने और भीख मांगने के दावे पर पुलिस व खुफिया एजेंसियों द्वारा जांच की जा रही

-रमेश कुमार सिंह बरेली। बरेली शहर के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में पुलिस ने दो संदिग्ध कश्मीरी युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों युवक अहलादपुर चौकी क्षेत्र के धीमरी गांव में एक मस्जिद में ठहरे हुए थे और गांव में घर-घर भीख मांगते देखे गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की, जिसके बाद कई घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। प्रथम दृष्टया दोनों संदिग्ध प्रतीत होने पर खुफिया एजेंसियों को भी सूचना दी गई है।

Dec 28, 2025 - 17:50
 0
बरेली के इज्जतनगर में दो संदिग्ध कश्मीरी हिरासत में, मस्जिद में ठहरने और भीख मांगने के दावे पर पुलिस व खुफिया एजेंसियों द्वारा जांच की जा रही

थाना प्रभारी इज्जतनगर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों संदिग्धों से पूछताछ जारी है, लेकिन अभी तक उन्होंने कोई ठोस जानकारी नहीं दी है। पूछताछ के दौरान दोनों खुद को गरीब बताते हुए भीख मांगकर जीवन यापन करने की बात कह रहे हैं, जबकि उनकी शारीरिक बनावट मजबूत प्रतीत हो रही है। इसी आधार पर पुलिस को संदेह गहराया।

थाना प्रभारी के अनुसार शनिवार सुबह धीमरी गांव में दो कश्मीरी युवक घर-घर भीख मांगते दिखाई दिए। उनकी भाषा और बोलचाल के तरीके से ग्रामीणों को संदेह हुआ, जिसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस के एक्स हैंडल पर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही इज्जतनगर पुलिस गांव पहुंची।

पहली बार पुलिस को देखकर दोनों युवक भीड़ में शामिल होकर नमाज पढ़ने लगे और नजरों से ओझल हो गए। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने दोबारा सूचना दी कि दोनों युवक फिर गांव में देखे गए हैं। इस बार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में दोनों ने अपने नाम शौकत अली और सज्जाद बताए हैं। दोनों कश्मीर के पुंछ जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस उन्हें थाने ले आई और मामला गंभीर प्रतीत होने पर तत्काल खुफिया एजेंसियों को भी जानकारी दी गई। हिरासत में लिए जाने के तुरंत बाद लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने दोनों संदिग्धों की फोटो और आधार कार्ड कश्मीर पुलिस को सत्यापन के लिए भेज दिए हैं। दस्तावेजों की प्रामाणिकता की पुष्टि के लिए तत्काल जानकारी मांगी गई है। पुलिस का कहना है कि सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि गांव में स्थित मस्जिद में वे ठहरते हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे कई वर्ष पूर्व दिसंबर माह में बरेली आ चुके हैं। इस बार वे 10 दिसंबर को बरेली पहुंचे थे और तभी से गांव में रुके हुए हैं। फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच कर रही हैं।

SP_Singh AURGURU Editor