मथुरा के महुअन गांव में युवक की हत्या, दो गिरफ्तार, दो अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर

मथुरा। जनपद मथुरा के फरह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुअन में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गांव निवासी जितेंद्र पुत्र लक्ष्मण सिंह के साथ 19 दिसंबर की रात गांव के ही चार लोगों ने बेरहमी से मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी युवक को अचेत अवस्था में एक पड़ोसी के घर के सामने फेंककर फरार हो गए। इलाज के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई।

Jan 9, 2026 - 21:01
Jan 9, 2026 - 21:02
 0
मथुरा के महुअन गांव में युवक की हत्या, दो गिरफ्तार, दो अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर
इमेज फोटो

खुले घूम रहे हैं हत्यारे, न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार, गांव में दहशत, परिवार में मातम

मथुरा। जनपद मथुरा के फरह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुअन में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गांव निवासी जितेंद्र पुत्र लक्ष्मण सिंह के साथ 19 दिसंबर की रात गांव के ही चार लोगों ने बेरहमी से मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी युवक को अचेत अवस्था में एक पड़ोसी के घर के सामने फेंककर फरार हो गए। इलाज के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई। 

11 दिन तक वेंटिलेटर पर चला जीवन-मृत्यु का संघर्ष

गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक होने के कारण उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। युवक ने करीब 11 दिनों तक जीवन और मृत्यु से संघर्ष किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद 30 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। जितेंद्र की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दो आरोपी जेल में, दो अब भी फरार

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों विक्रम और राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, दो अन्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इनमें से एक आरोपी सोनू को एफआईआर में नामजद किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी पुलिस जांच में सामने आ चुका है।

ग्रामीणों का आरोप,आरोपियों को बचाने का हो रहा प्रयास

ग्रामीणों का आरोप है कि फरार दोनों आरोपियों को जानबूझकर बचाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव के कई लोगों ने पुलिस के समक्ष यह पुष्टि भी की है कि घटना में चारों की संयुक्त भूमिका रही, इसके बावजूद दोनों आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।

पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहा

पीड़ित परिवार का कहना है कि वे लगातार पुलिस और प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। परिवार ने मांग की है कि फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यप्रणाली

इस जघन्य हत्या के बाद भी दो आरोपियों का फरार होना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, तब तक गांव में भय का माहौल बना रहेगा और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पाएगा।

ग्रामीणों ने की उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग

ग्रामीणों और परिजनों ने जिला प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले में हस्तक्षेप कर फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है।