आगरा में मंदिरों की आस्था पर वार करने वाले दो शातिर चोर बाह क्षेत्र में गिरफ्तार, पीतल के 31 पीतल घंटे बरामद, औज़ार और ऑटो जब्त

आगरा। मंदिरों से घंटा चोरी कर आस्था को चोट पहुंचाने वाले गिरोह पर थाना बाह कमिश्नरेट आगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 27 जनवरी 2026 की रात गुप्त सूचना पर छदामी मठ के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो शातिर चोरों को धर दबोचा। इनके कब्जे से 31 अदद पीतल के छोटे-बड़े घंटे, चोरी में प्रयुक्त लोहे का सब्बल, लोहे की आरी, लोहे का भाला, 610 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त ऑटो (UP 75BT 6619) बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 15/2026, धारा 305 BNS में मुकदमा दर्ज था, जिसमें धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई है।

Jan 29, 2026 - 14:51
 0
आगरा में मंदिरों की आस्था पर वार करने वाले दो शातिर चोर बाह क्षेत्र में गिरफ्तार, पीतल के 31 पीतल घंटे बरामद, औज़ार और ऑटो जब्त

उप निरीक्षक अरविन्द सिंह अपनी टीम उप निरीक्षक इन्द्र कुमार, सतेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार और कांस्टेबल दिनेश कुमार के साथ रात 20:20 बजे छदामी मठ पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि फरैरा तिराहे से बाह–बडागांव होते हुए इटावा की ओर एक ऑटो में दो चोर मंदिरों से चुराए गये पीतल के घंटे बेचने जा रहे हैं। ऑटो का नंबर UP 75BT 6619 बताया गया। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर ऑटो रोक लिया और उसमें सवार दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शैलेन्द्र उर्फ टूटा उर्फ भूरी उर्फ नन्द किशोर उर्फ संतोष पुत्र हेतराम, निवासी ग्राम भगतन का पुरा, थाना खेडा राठौर, आगरा, उम्र करीब 24 वर्ष, मनोज पुत्र चन्द्रपाल, निवासी ग्राम डेरक की पुलिया, थाना बाह, आगरा, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई।

इनके पास से 31 पीतल घंटे (छोटे-बड़े), सब्बल, 610 रुपये नकद और ऒटो बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे अपने अन्य साथियों राजेश पुत्र रामप्रकाश और नाहर सिंह पुत्र श्यामा (दोनों निवासी ग्राम भगतन का पुरा, थाना खेडा राठौर, आगरा) के साथ मिलकर आगरा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के मंदिरों से घंटे चोरी करते थे।

उन्होंने स्वीकार किया कि 17 जनवरी 2026 की रात ग्राम सिंधावली स्थित काली माता मंदिर से तीन घंटे चोरी किए गए थे। एक बड़े घंटे को नीले कटर से काटकर 1800 रुपये में बेच दिया गया था, जिसे चारों ने आपस में बांट लिया। शेष दो घंटे, जिसमें से एक पर जय माता दी लिखा हुआ और दूसरे का एक किनारा कटा हुआ था, इसी बरामदगी में अलग पहचान कराए गए।

पूछताछ में बताया गया कि चोरी में इस्तेमाल ऑटो उनके साथी नाहर सिंह का है। हालांकि ई-चालान एप पर जांच में ऑटो संजीव कुमार पुत्र रामलाल यादव, निवासी सुन्दरपुर पिलखर, जिला इटावा के नाम पंजीकृत पाया गया।

SP_Singh AURGURU Editor