महिलाओं से अभद्रता पर दो पक्ष भिड़े, पुलिस जांच में जुटी 

आगरा। घर में ताकझांक और महिलाओं पर फब्तियां कसने को लेकर थाना शाहगंज क्षेत्र में गाटर वाली गली में दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों लाठी- डंडों से लैस होकर एक-दूसरे से भिड़ गए। हालांकि दोनों ही पक्षों ने पुलिस में कोई रिपोर्ट नहीं कराई है पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

Dec 17, 2024 - 14:44
 0
महिलाओं से अभद्रता पर दो पक्ष भिड़े, पुलिस जांच में जुटी 
शाहगंज क्षेत्र में दो पक्षों के झगड़े के दौरान का दृश्य।

बताया जा रहा है कि मामला घर में तांकाझांकी और अश्लील फब्तियां कसने को लेकर हुआ है। जिसकी शिकायत और विरोध में एक ही गली के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। युवकों के हाथ में लाठी-डंडे भी दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय निवासी द्वारा झगड़े का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। थाना शाहगंज पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर ही झगड़ने वालों को तलाशा जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

SP_Singh AURGURU Editor