तीन दोस्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले दो शूटर राजस्थान से पकड़े गए

आगरा। मनसुखपुरा में बाइक सवार तीन दोस्तों पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों पवन और नेत्रपाल को राजस्थान के सिलावट गांव से गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से दो देसी तमंचे, दो कारतूस और एक अपाचे बाइक बरामद की गई है।

Nov 11, 2025 - 16:28
 0
तीन दोस्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले दो शूटर राजस्थान से पकड़े गए
गिरफ्तार शूटरों के बारे में जानकारी देते डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल।

आगरा। बाह तहसील क्षेत्र के मनसुखपुरा में बाइक सवार तीन दोस्तों पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों पवन और नेत्रपाल को राजस्थान के सिलावट गांव से गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से दो देसी तमंचे, दो कारतूस और एक अपाचे बाइक बरामद की गई है।

घटना 19 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे की है, जब राजाखेड़ा निवासी प्रेम सिंह, करन और अर्जुन अपने गांव रैपुरा भदौरिया (पिनाहट) लौट रहे थे। रास्ते में करकोली गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें तीनों घायल हो गए थे।

घटना के बाद इलाके में खलबली मच गई थी । प्रेम सिंह के चचेरे भाई हरेंद्र ने 21 अक्टूबर को मनसुखपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। एफआईआर में पवन, मंगलू, भूरी सिंह, नेत्रपाल, तपेंद्र, जनता और पांच अज्ञात लोगों को नामजद किया गया था।

कई दिनों की तलाश और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने 9 नवंबर को दोनों आरोपियों को राजस्थान के एक निजी नलकूप से दबोच लिया। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में टीमों को लगाया गया है।