आगरा के एक स्कूल में दो शिक्षिकाओं के बीच चले डंडे

आगरा। आगरा के नौबरी प्राथमिक विद्यालय में आज जमकर बवाल हुआ। यहां दो महिला टीचर एक दूसरे को पीटते नजर आई।

Mar 7, 2025 - 21:50
 0
आगरा के एक स्कूल में दो शिक्षिकाओं के बीच चले डंडे

एक टीचर के  उनके पति भी थे। जंग का अखाड़ा बने स्कूल की हैरान करने वाली तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

विद्यालय के अंदर सरकारी महिला टीचर्स को आपस में लड़ते देख गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। एक युवक इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते हुए बता रहा है कि निलंबित टीचर बीना अपने पति के साथ आकर स्कूल में कैसे मारपीट कर रही हैं।

यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा कि दोनों टीचर में किस बात को लेकर मारपीट हुई। इस घटना के वायरल वीडियो में महिला टीचर्स को एक दूसरे पर डंडे चलाते देखा जा सकता है।

अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।