उदयन शालिनी फैलोशिप: आगरा की बेटियों को शिक्षा और सशक्तिकरण का अनोखा उपहार

आगरा। शिक्षा की ज्योति से ही अंधकार दूर होगा, बेटियों को शिक्षित करके ही देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उदयन केयर के आगरा चैप्टर द्वारा उदयन शालिनी फैलोशिप का पांचवां प्रेरण समारोह शनिवार को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाजसेवा के संदेश के साथ वंचित वर्ग की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के अवसरों पर बल दिया गया।

Sep 6, 2025 - 21:32
 0
उदयन शालिनी फैलोशिप: आगरा की बेटियों को शिक्षा और सशक्तिकरण का अनोखा उपहार
उदयन शालिनी फैलोशिप के शनिवार को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुए पांचवें प्रेरण समारोह के मौके पर मौजूद अतिथिगण और लाभार्थी छात्राएं।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत नवांकुर पौधों द्वारा किया गया। तत्पश्चात श्रुति वर्मा के निर्देशन में विभिन्न बैचों की शालिनियों का चयन कर कैबिनेट का गठन किया गया।

कैबिनेट संरचना

हेड गर्ल – शाहीन निशा

वाइस हेड गर्ल – गुनगुन वर्मा

सोशल मीडिया संयोजक – अंजलि कुशवाह

बैच कप्तान

बैच-2 – काजल

बैच-3 – रितिका बघेल

बैच-4 – तान्या यादव

बैच-5 – मितिका मिश्रा

बैच प्रिफेक्ट्स

बैच-2 – प्रिया, रिद्धि शर्मा

बैच-3 – महिमा अग्रवाल, भारती सोडवानी

बैच-4 – हर्षिता, शुभांतिका आसीवाल

30 नई छात्राओं को उदयन शालिनी फैलोशिप, लैपटॊप भी दिए

इस वर्ष आगरा की 30 नई छात्राएं ‘उदयन शालिनी फैलोशिप’ परिवार का हिस्सा बनीं। प्रत्येक छात्रा को 10,000 रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जो सीधे उनके बैंक खाते में स्थानांतरित होगी।
इसके अतिरिक्त रेनेसां ई-सर्विसेज प्रा. लि. की ओर से योग्य छात्राओं मंतशा, नेहा शर्मा, वंशिका पाल, निहारिका और नर्गिश को पांच क्रोम ब्रुक्स (लैपटॉप) प्रदान किए गए। यह वितरण शब्द मिश्रा स्टुअर्ट के प्रबंध निदेशक अंतर्राष्ट्रीय सेल्स हेड द्वारा किया गया।

सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण प्रोजेक्ट

आगरा की प्रतिष्ठित संस्था कल्याणम फाउंडेशन ने उदयन शालिनी फैलोशिप के साथ मिलकर सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण प्रोजेक्ट भी इस मौके पर शुरू किया। फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रतिमा भार्गव ने बच्चियों के टीकाकरण की जिम्मेदारी ली। वहीं डॉ. गरिमा गुप्ता ने उपस्थित छात्राओं को इस रोग और इससे बचाव के उपाय बताए।

अतिथियों की घोषणा और प्रेरक उदगार

फीलिंग माइंड्स की निदेशक डॉ. चीनू अग्रवाल ने छात्राओं को सामाजिक-भावनात्मक अधिगम पर बल देते हुए मनोवैज्ञानिक प्राथमिक उपचार का निःशुल्क प्रशिक्षण देने की घोषणा की।

उदयन केयर की संस्थापक प्रबंध ट्रस्टी डॊ. किरन मोदी ने बेटियों को प्रेरित किया कि वे इस फैलोशिप का सर्वोत्तम उपयोग कर अपने सपनों को साकार करें और चुनौतियों का डटकर सामना करें।

उदयन केयर के ट्रस्टी दीपक शर्मा ने कहा कि शिक्षा ही जीवन को संपूर्ण बनाती है। उन्होंने पांच “सी” सूत्र- चरित्र, दृढ़ विश्वास, साहस, शिष्टाचार और आत्मविश्वास को सफलता का आधार बताया।

सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि देशभर में 18,000 से अधिक शालिनियाँ कार्यरत हैं, जिनके लिए एक डाटा बैंक तैयार करना आवश्यक है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में पूर्व शालिनियों ने आकर्षक नृत्य व काव्य पाठ से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जगप्रीत सिंह सचदेवा ने सभी शालिनियों को शपथ दिलाई। अंत में मितिका मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम का समापन सामूहिक चित्र के साथ हुआ।

उपस्थिति जो उल्लेखनीय थी

इस अवसर पर अरविंद श्रीवास्तव, आशीष चक्रवर्ती, शेखर भरत, जॉन प्रदीप उलरिक, डॉ. नीलम मेहरोत्रा, पी.एस. ओबेरॉय, एडवोकेट नम्रता मिश्रा, भावना रघुवंशी, दिव्या कालरा, सीए ऋचा बिंदल गोयल, डॉ. कामना धवन, प्रतिभा कुलश्रेष्ठ, मोहित महाजन, डॉ. शेफालिका श्रीवास्तव, वंदना टंडन, डॉ. रेखा निगम, शशांक अग्रवाल, विजय अग्रवाल, उत्कर्ष जायसवाल, मुकेश मीरचंदानी, डॉ. शुभा कुलश्रेष्ठ, राजीव टंडन, अजीता बरनवाल, जगप्रीत सिंह, प्रतिभा सुनीति शॉ समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Top of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor