तोता का ताल दुर्गा पंडाल में भक्ति और दीपों का अनोखा संगम
आगरा। तोता का ताल स्थित मां दुर्गा पंडाल सोमवार की शाम दीपों की अद्भुत आभा से आलोकित हो उठा। मां भगवती सेवा मंडल द्वारा आयोजित महाआरती में 501 दीपों से देवी मां की आरती की गई। आरती के समय 15 फुट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने दीप जलाए खड़े श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

सप्तमी के अवसर पर पंडाल जगमग रोशनी से दमक उठा। वृंदावन से आए भूदेव कृष्ण शास्त्री और लखनऊ से पधारे आचार्य लघु मिश्रा ने विधि-विधान से प्रतिदिन की चार आरतियों का संचालन किया। सुबह मंगला आरती से शुरू हुई भक्ति धारा संध्या की महाआरती तक भक्तों के मन को भावविभोर करती रही।
मंगलवार (अष्टमी) को दोपहर 12 बजे से कन्या पूजन का आयोजन होगा। 30 सितम्बर को झांकियां सजाई जाएंगी, 2 अक्टूबर को विशाल भंडारा और 3 अक्टूबर को सुंदरकांड पाठ के साथ 12 दिवसीय महोत्सव का समापन होगा। अंतिम दिन 4 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन संपन्न होगा।
इस अवसर पर मुकेश, आकाश, मनीष, दिनेश कुशवाह, विष्णु, पार्षद विक्रांत कुशवाह, पार्षद अमित पटेल, पिंकी, रिया, सुमन और रूबी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।