गांव तक पहुंची यूनिवर्सिटी की पहल: कुंआ खेड़ा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर और जागरूकता से ग्रामीणों को मिला लाभ
आगरा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और जागरूकता के अभाव को दूर करने की दिशा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा ने एक प्रभावशाली पहल करते हुए ग्राम कुंआ खेड़ा (ब्लॉक बरौली अहीर) में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कुलपति प्रो. आशु रानी के नेतृत्व, सह आचार्य डॉ. राजीव वर्मा एवं समाज विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. मोहम्मद अरशद के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम ने ग्रामीणों को न केवल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं, बल्कि उन्हें जागरूक भी किया।
कुलपति प्रो. आशु रानी ने दिया जागरूकता का संदेश
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. आशु रानी ने ग्रामीणों को संबोधित किया और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीण जीवन की सरलता और आत्मीयता की सराहना करते हुए बच्चों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सैकड़ों ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। प्रमुख रूप से डॉ. आशीष बिसेरिया, डॉ. अनुज जैन, डॉ. मुकेश चन्द्रवरिया (नेत्र परीक्षण अधिकारी), डॉ. एन. एस. लोधी (दंत चिकित्सक), डॉ. मदन प्रताप सिंह ‘राजपुरोहित’ (प्राकृतिक चिकित्सक) एवं कु. चंचल (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) ने अपनी सेवाएं दीं।
शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, नेत्र और दंत परीक्षण सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री महेश कुमार गोयल एवं ग्राम प्रधान जयपाल सिंह की विशेष उपस्थिति रही।
एमएसडब्ल्यू छात्रों ने निभाई अहम भूमिका
इस पूरे आयोजन की कमान समाज विज्ञान संस्थान के एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं ने संभाली। आकाश, ख्याति, हरेंद्र, आर्येंद्र, प्रवीन्द्र, मुकुल, लक्ष्मी, प्रियंशी, नेहा, कुणाल, मोहित, अभय सहित सभी छात्रों ने समर्पण के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
Top of Form
Bottom of Form
आपके सितारेः शुक्रवार, 03 अप्रैल 2025 का राशिफल
your-stars-horoscope-April-03-twenty-twenty-six-february-2026
03 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 04 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।
Horoscope April 03, 2026, Daily Zodiac Forecast, Panchang April 04, 2026, Astrologer Brij Mohan Dixit, Your Stars Prediction,
मेष :- दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायी है. धन लाभ के लिए लंबी अवधि के लिए निवेश की योजना बनेगी. व्यापार में विस्तार की रूपरेखा तैयार होगी. शरीर और मन तरोताजा महसूस करेंगे. मित्रों और स्वजनों के साथ आनंद-प्रमोद में समय बीतेगा. छोटी यात्रा या प्रवास संभव है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- वाणी से किसी को भी मंत्रमुग्ध करने में सफलता मिलेगी. लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा. वैचारिक समृद्धि में वृद्धि होगी. मन प्रसन्न रहेगा. किसी शुभ कार्य के लिए प्रेरणा मिलेगी. मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम मिलने पर भी निराशा नहीं होगी. धन की व्यवस्थित योजना बनाने का समय अनुकूल है, निवेश लाभकारी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7
मिथुन :- किसी खास कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. विरोधी पराजित होंगे. दोपहर के बाद घर में विवाद का वातावरण बन सकता है. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. नकारात्मक विचार हताशा बढ़ा सकते हैं. भाग्य साथ देगा. नौकरी और व्यवसाय में लाभ, आर्थिक उन्नति के संकेत हैं. निवेश की योजना बनेगी।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- मन किसी उलझन में रहेगा, जिससे विशेष कार्यों में निराशा हो सकती है. परिजनों के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है. निर्धारित कार्यों में अपेक्षाकृत कम सफलता मिलेगी. दोपहर के बाद समय अनुकूल रहेगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होगा. भाई-बहनों से लाभ मिलेगा. भावनात्मक संबंध प्रगाढ़ होंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. दिन मिश्रित फलदायी है. परिजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा. मधुर वाणी से सबका मन जीता जाएगा. कार्य व्यवस्थित रूप से पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या :- मन अधिक भावुक रहेगा. भावुकता में गलत निर्णय से बचें. वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें. उग्र व्यवहार से हानि संभव है. दोपहर के बाद आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. क्रोध पर संयम आवश्यक है. मित्रों के साथ यात्रा का विचार बन सकता है।
भाग्यशाली रंग- सुनहरा, भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. मानसिक स्थिति भी कमजोर रह सकती है. मनमाना व्यवहार परेशानी बढ़ा सकता है. वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है. मौज-शौक और मनोरंजन पर धन खर्च होगा. ध्यान और आध्यात्मिकता से मानसिक शांति मिलेगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4
वृश्चिक :- नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें. शैक्षिक कार्यों में व्यवधान संभव है. सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. दिन लाभकारी और शुभफलदायी है. सांसारिक सुख प्राप्त होगा. विवाह के योग बन रहे हैं. व्यवसाय में विशेष लाभ होगा. अधिकारी कार्य से संतुष्ट रहेंगे. मित्रों से मुलाकात होगी।
भाग्यशाली रंग- गहरा लाल
भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- पारिवारिक और पेशेवर दोनों क्षेत्रों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. व्यापार में लाभ होगा. सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी. यश और कीर्ति प्राप्त होगी. पर्यटन का कार्यक्रम बन सकता है. दोपहर के बाद विशेष खर्च संभव है. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरी, भाग्यशाली अंक- 11
मकर :- बौद्धिक और व्यावसायिक क्षेत्र में नए विचार प्रभावित करेंगे. सृजनशक्ति का परिचय मिलेगा. मानसिक स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है. संतान संबंधी मामलों से दुःख संभव है. अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है. छोटी यात्रा लाभकारी रहेगी. सरकारी समस्या सामने आ सकती है।
भाग्यशाली रंग- फिरोजी, भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- नकारात्मक विचारों से दूर रहें. विवाद से बचाव आवश्यक है. क्रोध और वाणी पर संयम रखें. परिवार में बहस की स्थिति बन सकती है. आर्थिक तंगी का अनुभव होगा. अत्यधिक विचार मानसिक थकान बढ़ाएंगे. ईश्वर स्मरण और आध्यात्मिकता से शांति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
मीन :- नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अत्यंत शुभ है. कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. घर-परिवार में धार्मिक आयोजन से खुशहाली रहेगी. कलाकार और कारीगरों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. व्यवसाय में भागीदारी के लिए अनुकूल समय है. दांपत्य जीवन में निकटता बढ़ेगी. सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
Bottom of Form
-04 अप्रैल 2026 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह - वैशाख।
पक्ष - कृष्ण।
तिथि: द्वितीया प्रात: 10:08 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया रहेगी।
चंद्र राशि: तुला राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र शाम 09:35 बजे तक, तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र रहेगा।
योगः हर्षण अपराह्न 02:17 बजे तक, उपरांत वज्र योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:57 बजे से 12:47 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:06 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:37 बजे।
राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः रात्रि 11:01 बजे से कल पूर्वाह्न 11:59 बजे तक।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।