कैलिफोर्निया की यूनिवर्सिटी ने डॊ..पीके सिंह को दी डीएससी की उपाधि 

  आगरा। कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी (यूएसए) ने अल्टरनेटिव मेडिसिन एवं एडवांस नेचुरोपैथी के शोधकर्ता आगरा के डॊ..पीके सिंह को डॉक्टरेट की मानद उपाधि डॉक्टर ऑफ़ साइंस (D.Sc.) से सम्मानित किया है।

Dec 21, 2024 - 21:06
 0
कैलिफोर्निया की यूनिवर्सिटी ने डॊ..पीके सिंह को दी डीएससी की उपाधि 
नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में डीएससी की उपाधि ग्रहण करते आगरा के डॊ. पीके सिंह।  

दिल्ली के राजेन्द्र नगर में स्थित होटल जेपी सिद्धार्थ में आयोजित एक समारोह में ओमान के ट्रेड कमिश्नर प्रोफेसर/डॉक्टर केएस राना (वाइस चांसलर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंस जयपुर), यूके यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर एवं कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी यूएसए के डीन प्रो. डॉ. रघुनाथ पराक्कल एवं केएल गंजु (जनरल कॉन्सिल, यूनियन ऑफ़ द कॉमर्स) ने डॊ. पीके सिंह को यह सम्मान प्रदान किया।

डॉ. पीके सिंह ने डीएससी की मानद उपाधि से सम्मानित होने पर कहा, "ये सम्मान प्राप्त करना वास्तव में मेरे लिए गर्व का क्षण है।  इस सम्मान के बाद मेरी देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ गई है।"

इससे पहले डॉ. पीके सिंह को इसी यूनिवर्सिटी द्वारा पीएच.डी की उपाधि भी प्रदान की जा चुकी है। इससे पहले आपको इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड 2022, अब्दुल कलाम सेवा रत्न अवॉर्ड, गोल्डन अचीवर्स अवार्ड 2022, ताज़ रत्न इंटरनेशनल अवार्ड 2022, राष्ट्रीय आयुष गौरव सम्मान 2021, वोकेशनल सर्विस अवार्ड -2023, आधुनिक सुशेण वैद्य आदि से भी सम्मानित किया जा चुका है।

SP_Singh AURGURU Editor