यूपी डायबिटीज़ एसोसिएशनः डॊ. नानक अध्यक्ष और आगरा के डॊ. अतुल कुलश्रेष्ठ उपाध्यक्ष चुने गये

आगरा। उत्तर प्रदेश डायबिटीज़ एसोसिएशन के हालिया चुनाव में डॊ. नानक सरन को अध्यक्ष और आगरा के वरिष्ठ फिजिशियन और डायबिटीज़ विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ को उपाध्यक्ष चुना गया है। एसोसिएशन के सभी पदों का चुनाव निर्विरोध हुआ।

Aug 21, 2025 - 14:24
 0
यूपी डायबिटीज़ एसोसिएशनः डॊ. नानक अध्यक्ष और आगरा के डॊ. अतुल कुलश्रेष्ठ उपाध्यक्ष चुने गये
डॊ. अतुल कुलश्रेष्ठ।

डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ वर्तमान में नेशनल प्रेसिडेंट, जेरियाट्रिक सोसाइटी ऑफ़ इंडिया और साइंटिफिक सेक्रेटरी, आगरा डायबिटीज़ फोरम भी हैं। आपके नेतृत्व गुण और अनुभव को देखते हुए एसोसिएशन के सदस्यों ने उन्हें निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना।

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कुलश्रेष्ठ ने आगरा में डायबिटीज़ के क्षेत्र में खासा काम किया है। आप विज्ञान आधारित उपचार, रोगियों की देखभाल और समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। आगरा डायबिटीज़ फोरम के बैनर तले आपने तमाम गतिविधियां आयोजित कराई हैं।

एसोसिएशन के अन्य निर्वाचित पदाधिकारी

एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में डॉ. नानक सरन और उपाध्यक्ष डॊ. अतुल कुलश्रेष्ठ के अलावा निर्वाचित अन्य पदाधिकारियों में शामिल हैं- डॉ. सौरभ श्रीवास्तव – सचिव, डॉ. शिवम वर्मा – संयुक्त सचिव, कार्यकारिणी सदस्य: डॉ. अभय श्रीवास्तव, डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. वीरेंद्र वर्मा, डॉ. दिनेश कुमार और डॉ. सुदीप सिरकर।

उत्तर प्रदेश डायबिटीज़ एसोसिएशन का चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुआ। सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ।

SP_Singh AURGURU Editor