यूपी सरकार 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाएगी भामाशाह जयंती

आगरा। इस वर्ष 29 जून को राज्य सरकार दानवीर भामाशाह की जन्म जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में सरकारी स्तर पर प्रदेश भऱ में मनाएगी। सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में जनसहभागिता को विशेष महत्व दिया गया है। सभी जिलों में कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।

Jun 27, 2025 - 11:34
 0
यूपी सरकार 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाएगी भामाशाह जयंती

संस्कृति विभाग नोडल, राज्य कर विभाग करेगा आयोजन

इस आयोजन के लिए संस्कृति विभाग को नोडल और राज्य कर विभाग को मुख्य आयोजक विभाग नामित किया गया है। जनपद स्तर पर एमएसएमई, नगरीय विकास, ग्राम्य विकास व औद्योगिक विकास विभाग की सहभागिता रहेगी।

व्यापारी कल्याण दिवस पर स्थानीय व्यापारियों, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) से जुड़ी प्रदर्शनी और स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिनमें उत्पादों का प्रमोशन, सेल और जागरूकता को बढ़ाया जाएगा।

भामाशाह की जीवनगाथा से रूबरू होंगे लोग

भामाशाह की महान जीवन यात्रा से जुड़ी उपलब्धियों और दस्तावेजों की प्रदर्शनी भी सभी कार्यक्रम स्थलों पर लगाई जाएगी, जिससे युवा पीढ़ी को उनके योगदान की प्रेरणा मिले। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, जैसे स्वरांजलि, नृत्य नाटिका, नाटक व स्थानीय लोक कलाओं पर आधारित प्रस्तुतियां भी होंगी। चित्रकला, निबंध, प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

SP_Singh AURGURU Editor