यूपीआरएसए समर यूथ ट्रेनिंग कैंप का भव्य और सफल समापन, 128 छात्रों ने लिया हिस्सा

आगरा। उत्तर प्रदेश राधास्वामी सतसंग एसोसिएशन (यूपीआरएसए) के समर यूथ ट्रेनिंग कैंप 2025 का 21 दिवसीय भव्य समापन आगरा स्थित एलोरा, अदन बाग एवं आगरा सिटी सहित आठ ब्रांचों में हाइब्रिड मोड से किया गया। इस शिविर में लगभग 128 छात्रों ने भाग लिया, जबकि सैकड़ों सत्संगी भाई-बहनों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दी।

Jun 8, 2025 - 20:36
 0
यूपीआरएसए समर यूथ ट्रेनिंग कैंप का भव्य और सफल समापन, 128 छात्रों ने लिया हिस्सा
उत्तर प्रदेश राधास्वामी सतसंग एसोसिएशन के समर यूथ ट्रेनिंग कैंप के रविवार को समापन समारोह की कुछ तस्वीरें।  

-आत्मविकास, अनुशासन और सत्संग मूल्यों के साथ एग्रोइकोलॉजी व प्रिसीजन फार्मिंग की शिक्षा

यह शिविर आत्मविकास, अनुशासन और सत्संग के मूल्यों के साथ-साथ "एग्रोइकोलॉजी और प्रिसीजन फार्मिंग" पर विशेष ज्ञान प्रदान करता रहा। पूरे शिविर का ऑनलाइन संचालन नोएडा ब्रांच द्वारा किया गया, जिससे सभी शाखाएं तकनीकी रूप से जुड़े रहकर गतिविधियों को सफलतापूर्वक अंजाम दे सकीं।

समापन समारोह में एलोरा ब्रांच में रा धा/धः स्व आ मी सत्संग सभा के अध्यक्ष श्री गुर सरूप सूद (भूतपूर्व आईएएस) एवं प्रेमी बहन नमिता सूद विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्ष गुर सरूप सूद ने सभी प्रतिभागियों, बच्चों और सत्संगियों को ऑनलाइन प्रेरणादायक संबोधन दिया। प्रमाणपत्र वितरण, पुरस्कार और वॉलंटियरों को रूमाल वितरण समारोह का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे।

एलोरा ब्रांच के प्रमुख सत्संगी भी इस अवसर पर उपस्थित थे, जिनमें प्रेमिन बहन गुरु प्यारी प्रकाश, अगम प्रकाश, राजीव कपूर, जी एस सैनी, आर पी चावला, प्रभात कुमार, क्षमा दुआ, पोमिल सत्संगी, प्रीती सक्सेना, हेमा भाटिया, माला श्रीवास्तव, एस पी भनोट, देश रतन, गायत्री देवी, अलख प्रकाश, अभिषेक जौहरी, संदीप दुवे, अर्चना पारया, दीपा गुप्ता, प्रेम कुमारी वर्मा, पुष्पा गुप्ता, डोली धीर, सुप्रिया, प्राची त्रिपाठी और मुकुल सिन्हा शामिल थे।

बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए अथक परिश्रम किया।

SP_Singh AURGURU Editor