सब-जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दम दिखाएगी यूपी की डायमंड बॉल टीम, मोहित दिवाकर और प्रिया बघेल के हाथों में कमान

आगरा। आंध्र प्रदेश में 26 से 29 सितंबर तक होने वाली प्रथम सब-जूनियर डायमंड बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता एवं फेडरेशन कप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का प्रशिक्षण एवं चयन शिविर 24 सितंबर को संपन्न हो गया। शिविर के बाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन, खेल कौशल और फिटनेस के आधार पर प्रदेश की टीम का चयन किया गया। टीम की कमान बालक वर्ग में मोहित दिवाकर और बालिका वर्ग में प्रिया बघेल को सौंपी गई है।

Sep 24, 2026 - 21:20
 0
सब-जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दम दिखाएगी यूपी की डायमंड बॉल टीम, मोहित दिवाकर और प्रिया बघेल के हाथों में कमान
सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित की गई यूपी की डायमंड बॊल टीम।

चयनित टीम में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, आगरा के साथ बरेली, अलीगढ़, मैनपुरी, लखनऊ, फिरोजाबाद और प्रदेश के अन्य जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। चयन शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और फिटनेस को परखने के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अंतिम टीम तैयार की गई।

मोहित कप्तान, प्रशांत उपकप्तान

डायमंड बॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव दिलीप शर्मा ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से चुने गए खिलाड़ी पूरी तैयारी और उत्साह के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बालक वर्ग में मोहित दिवाकर को कप्तान और प्रशांत चौहान को उपकप्तान बनाया गया है। बालिका वर्ग की कप्तान प्रिया बघेल होंगी, जबकि आशी चांदला को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।

पदाधिकारियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

उत्तर प्रदेश की चयनित टीम को राजीव सोई, प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह, के.पी. सिंह यादव, डॉ. देश दीपक कुलश्रेष्ठ, अमिताभ गौतम, संजय नेहरू, योगेश थापा, सरपंच विश्वेंद्र कुमार शर्मा, जय शंकर यादव और बंटी यादव सहित अन्य पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने की कामना की।

SP_Singh AURGURU Editor