आपके सितारेः सोमवार, 09 नवम्बर 2026 का राशिफल और मंगलवार, 10 नवम्बर का पंचांग
09 नवम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 10 नवम्बर, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- कार्यक्षेत्र में मेहनत की प्रशंसा होगी। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। आय के साधनों में सुधार होगा, लेकिन खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। समझदारी से निवेश करने का विचार करें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- रिसर्च, तकनीक या शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। व्यापार में बनाई गई नई योजनाएं भविष्य में लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं, कोई भी बड़ा निर्णय सावधानी से लें। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार के साथ खरीदारी पर जा सकते हैं। घर-परिवार में किसी मांगलिक या कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सूझबूझ से परिस्थितियाँ पक्ष में मुड़ेंगी। अटके हुए कार्यों में प्रगति होगी। फिलहाल संपत्ति की खरीदी-बिक्री की कोई योजना न बनाएं। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभेद हो सकता है, लेकिन बातचीत से स्थिति संभाल लेंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन मिश्रित रहेगा। विरोधियों से सावधान रहना आवश्यक है, वे सफलता से ईर्ष्या कर सकते हैं। अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। परिवार से जुड़ी किसी समस्या का हल सहयोग से निकलेगा। पुराने नकारात्मक विचारों को वर्तमान पर हावी न होने दें। संतान पक्ष की चिंता हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- कार्यक्षेत्र में दक्षता और निर्णय क्षमता निखरकर सामने आएगी। उपलब्धियां उत्साहित रखेंगी। करियर-कारोबार में लाभ बढ़ेगा। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। स्वास्थ्य संकेतों के प्रति सजग रहेंगे। प्रियजनों से करीबी बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन में सुकून और प्रसन्नता का भाव जागेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- एक निर्णय बेहतर रास्ता शुरू कर सकते है। काम की स्पष्टता और ईमानदारी बनाए रखें। इस समय किसी बड़े निवेश से बचें। थकान, अनिद्रा या मानसिक तनाव जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार की ख़ुशी शादीशुदा जीवन को प्रभावित करेगी। किसी संबंध में हल्की खटास संभव है, परंतु संयम और संवाद से स्थिति सुधर जाएगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोग कोई बड़ी डील को अंजाम दे सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टिकोण से दिन शुभ है। लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। पूर्व में चले आ रहे प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। घर में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- कार्यों के प्रति गंभीरता और जिम्मेदारी का भाव रहेगा। अटके हुए सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। योग और ध्यान बेहतर महसूस कराएंगे। प्रेम प्रदर्शन में उत्साह बनाए रखेंगे। प्रियजनों के साथ वक्त बिताएंगे। रिश्तों को जोड़ने पर ध्यान रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, लेकिन उसके लिए अपेक्षा से अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। सहयोगियों के साथ सामंजस्य बनाए रखना ज़रूरी है। मेहनत का अच्छा प्रतिफल मिलेगा। स्वस्थ रहने के लिए आलस्य से बचें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे, लेकिन अपनी बात रखने से पहले उनके विचारों को भी महत्व दें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर:- करियर कारोबार में पहल करनी चाहिए। कार्य व्यापार में बेहतर बने रहेंगे। समता और संतुलन बनाए रखेंगे। धन संपत्ति के कार्यों से जुड़ेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। परिजनों का सहयोग बना रहेगा। कुल-कुटुम्बियों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- कार्यक्षेत्र में शांत मन अधिक स्पष्ट रूप से देखता है। यदि किसी संघर्ष का सामना कर रहे हैं, तो तुरंत प्रतिक्रिया न दें। विचारशील प्रगति पर ध्यान दें, तेज परिणामों पर नहीं। खर्चों और पैसों के साथ अपने रिश्ते पर विचार करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ बाहर की यात्रा संभव है।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- कला, लेखन या मीडिया से जुड़े लोगों को प्रतिभा प्रकट करने का अवसर मिलेगा। मीडिया और बैंकिंग में जॉब करने वाले खुश रहेंगे। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। दूर स्थित व्यक्ति या संस्था के साथ संबंध दृढ़ होंगे। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
10 नवंबर 2026 का पंचांग।
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह: कार्तिक।
पक्ष: शुक्ल।
तिथि: प्रतिपदा अपराह्न 02:00 बजे तक उपरांत द्वितीया रहेगी।
चंद्र राशि: दिनरात वृश्चिक राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: विशाखा नक्षत्र प्रात: 09:19 बजे तक उपरांत अनुराधा रहेगा।
योगः शोभन कल प्रात: 05:10 बजे तक उपरांत अतिगंड योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 बजे से 12:24 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:34 बजे।
सूर्यास्तः सायं 5:30 बजे।
राहूकालः अपराह्न 3:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, बलि प्रतिपदा, द्युत क्रीड़ा, गुजराती नववर्ष।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।