आपके सितारेः रविवार, 08 नवम्बर 2026 का राशिफल और सोमवार, 08 नवम्बर का पंचांग
08 नवम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 09 नवम्बर, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सपोर्ट मिलेगा। कोई लाभदायक अवसर प्राप्त कर पाएंगे। बिजनेस में भी लाभ मिलेगा। भावुकता पर कंट्रोल करें अन्यथा लोग उदारता का फायदा उठा सकते है। खर्च पर कंट्रोल करना चाहिए। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- आर्थिक मामलों में अपनी योजना का लाभ मिलेगा और अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। किसी पूर्व परिचित से मिलने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। वाहन और यात्रा पर भी खर्च का योग बना हुआ है। लव लाइफ में प्रेमी के साथ नोकझोंक हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- अपना काम सुचारू रूप से पूरा कर पाएंगे। काम के साथ कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी निभाना होगा। नौकरी मे प्रभाव और सम्मान बना रहेगा। दूर रहने वाले सगे संबंधियों से मिलने का मौका मिल सकता है। किसी मित्र से सहयोग भी प्राप्त कर पाएंगेो। लेकिन अतिउत्साह से बचना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- पारिवारिक जीवन में सुख सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढेगा। किसी मित्र या सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। कारोबार में फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। कोई बड़ी डील मिलने की संभावना भी बनी हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- मन किसी बात को लेकर उलझन में रह सकता है। आर्थिक फैसले लेते समय जल्दबाजी से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। राजनीतिक और सामाजिक मामलों में सम्मान मिलेगा। तकनीकी ज्ञान और अनुभव का भी लाभ ले पाएंगे। जिन जातकों के काम का संबंध किसी तकनीकी क्षेत्र से है उनको फायदा हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। बुद्धि और कार्यकुशलता से हर स्थिति को संभालने में कामयाब होंगे। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। अप्रत्याशित कमाई का भी मौका मिलेगा। नौकरी में वाणी और व्यवहारिकता से अधिकारियों और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- एक से अधिक स्रोत से लाभ मिलेगा। नौकरी में दिन अनुकूल बीतेगा और साथी सहकर्मियों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। दोस्तों और निकट संबंधियों से भी मिलने का मौका मिल सकता है। रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे और अपने किसी शौक को पूरा कर पाएंगे। रोजगार के मामले में दिन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- किसी मित्र या सहकर्मी की मदद से पेंडिंग काम निपटाने में सफलता मिलेगी। किसी सगे संबंधी से मिलने का भी संयोग बन सकता है। बच्चो के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। जोखिम वाले काम से बचना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- नौकरी में काम सुचारू रूप से चलेगा, वैसे कुछ अतिरिक्त काम आ जाने से मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। सेहत के मामले में ध्यान रखें कफ जनित समस्या से परेशानी होने की आशंका है। आर्थिक मामलों में दिन का दूसरा भाग खर्चीला रह सकता है। पिता और बड़े भाई से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- पिता और वरिष्ठ व्यक्तियों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ भी मिलने वाला है। कोई मुराद पूरी हो सकती जिसकी खुशी होगी। जमीन या मकान खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो कामयाबी मिलेगी। विदेशी स्रोत से भी लाभ प्राप्त कर पाएगे। पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- दिन को संयमित रूप से बिताना चाहिए। अतिउत्साह मे किया गया काम और लिया गया निर्णय नुकसानदायक हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और किसी पारिवारिक समस्या को सुलझाने मे सफलता पाएंगे। नौकरी मे किसी सहकर्मी के व्यवहार से तनाव मिल सकता है। खर्च पर संयम रखना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- कुछ पसंदीदा काम करने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। निकट सगे संबंधियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। जीवनसाथी की ओर से खुशी और सरप्राइज मिल सकता है। घर पर किसी मित्र का आगमन हो सकता है जिससे चहल-पहल के साथ खर्च भी बढेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
09 नवंबर 2026 का पंचांग
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह: कार्तिक।
पक्ष: कृष्ण।
तिथि: अमावस्या मध्याह्न 12:31 बजे तक, उपरांत प्रतिपदा रहेगी।
चंद्र राशि: अर्द्धरात्रि 02:48 बजे तक तुला, उपरांत वृश्चिक राशि रहेगी।
चंद्र नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र प्रातः 07:24 बजे तक, उपरांत विशाखा रहेगा।
योगः सौभाग्य अर्द्धरात्रि 02:57 बजे तक, उपरांत शोभन योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 बजे से 12:24 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:33 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:31 बजे।
राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज-त्योहार: कार्तिक अमावस्या, सोमवती अमावस्या।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।