उप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा दिसंबर में तीन चरणों में होगी, बरेली में 17 हज़ार से परीक्षार्थी होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक (प्रा०) प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा-2025 दिसंबर में प्रदेश के 32 जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीन चरणों में होगी। आयोग ने इसे अत्यंत संवेदनशील परीक्षा मानते हुए डीएम और पुलिस प्रमुखों को नोडल अधिकारी नामित किया है।

Nov 21, 2025 - 21:01
 0
उप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा दिसंबर में तीन चरणों में होगी, बरेली में 17 हज़ार से परीक्षार्थी होंगे शामिल

-आरके सिंह-

बरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) (प्रारम्भिक) परीक्षा-2025 की विस्तृत कार्यक्रम सूची जारी कर दी है। यह परीक्षा प्रदेश के 32 जिलों में 06, 07 और 21 दिसंबर को तीन अलग-अलग चरणों में दो पालियों में सम्पन्न होगी।

पहला चरणः 06 दिसंबर 2025 (18 जिले)

पहले चरण में परीक्षा आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी में आयोजित होगी।

दूसरा चरणः 07 दिसंबर 2025 (8 जिले)

इस दिन परीक्षा आगरा, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में होगी।

तीसरा चरणः 21 दिसंबर 2025 (7 जिले)

अंतिम चरण में परीक्षा आगरा, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक चरण में दो पाली होंगी। पूर्वाह्न 09:00 बजे से 11:00 बजे तक और अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक। प्रत्येक पाली में भिन्न विषयों की परीक्षा होगी।

डीएम और एसएसपी होंगे नोडल अधिकारी

आयोग ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्पष्ट किया कि प्रत्येक जिले के जिलाधिकारी नोडल अधिकारी तथा पुलिस कमिश्नर/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक नोडल पुलिस अधिकारी होंगे। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी और कठोर अनुशासनात्मक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

बरेली में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी

बरेली में परीक्षा 06 दिसंबर को आयोजित होगी। जिले में प्रथम पाली: 21 केंद्र, 9696 परीक्षार्थी और द्वितीय पाली: 17 केंद्र, 7488 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु विशेष निगरानी दल, उड़न दस्ते और कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए हैं।

SP_Singh AURGURU Editor