वैश्य सम्मेलन व सम्मान समारोह 5 अक्टूबर को, कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण भी

आगरा। भारतीय वैश्य महासभा द्वारा पांच अक्टूबर को आगरा में भव्य वैश्य सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। सामाजिक स्तर पर सभी वैश्य उपवर्गों को एक सूत्र में पिरोने, राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने और समाज की एकजुटता को सशक्त करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।

Sep 24, 2025 - 21:32
 0
वैश्य सम्मेलन व सम्मान समारोह 5 अक्टूबर को, कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण भी
पांच अक्टूबर को आयोजित कर्यक्रम का पोस्टर विमोचन करते भारतीय वैश्य महासभा के पदाधिकारी ।

आगरा। भारतीय वैश्य महासभा द्वारा पांच अक्टूबर को आगरा में भव्य वैश्य सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। सामाजिक स्तर पर सभी वैश्य उपवर्गों को एक सूत्र में पिरोने, राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने और समाज की एकजुटता को सशक्त करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।

लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने जानकारी दी कि यह सम्मेलन अम्बेडकर विवि खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में सुबह 11 बजे से होगा। इस दौरान आगरा जिला एवं महानगर कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

सम्मेलन में उप्र के विभिन्न जिलों से वैश्य बंधु शामिल होंगे। कार्यक्रम में वैश्य समाज के सभी उपसर्गों के मेधावी छात्र-छात्राओं, समाज में अनुकरणीय कार्य करने वाले वरिष्ठ जनों, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के वैश्य अध्यक्षों तथा समाज के उच्च पदों पर प्रतिष्ठित अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा।

महासभा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि भारतीय वैश्य महासभा उत्तर प्रदेश के लगभग 40 जिलों सहित कई राज्यों में सक्रिय है और समाज के उत्पीड़न की स्थिति में हमेशा न्याय दिलाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में 65% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले हाईस्कूल, इंटर, सीबीएसई बोर्ड (कक्षा 10 एवं 12) के छात्र-छात्राएं अपनी मार्कशीट, आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर व्हाट्सऐप नंबर 8218015301 पर भेजकर पंजीकरण करा सकते हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संयोजक डॉ. अशोक अग्रवाल, दाउदयाल गुप्ता, राकेश गुप्ता, प्रवीन अग्रवाल, एकता जैन, नितिन अग्रवाल, विनोद कुमार मित्तल, पुनीत गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता, ज्ञान बंसल, सुनील अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।