वीसी ने समय से कार्य पूरा न करने पर दो फ़र्मों को काली सूची मे डाला

आगरा। एडीए वीसी ने शहर के विभिन्न स्थानों पर समय से स्कल्पचर्स न लगाने वाली दो कंपनियों श्रीराम एंटरप्राएजेज और कावेरी को ब्लैक लिस्ट कर दिया है।

Oct 18, 2024 - 22:00
 0
वीसी ने समय से कार्य पूरा न करने पर दो फ़र्मों को काली सूची मे डाला
विकास प्राधिकरण के सभागार में शुक्रवार को योजनाओं और कार्यों की समीक्षा करती विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष।

एडीए सभागार में कार्यों की समीक्षा के दौरान वीसी लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ काफ़ी सख्त दिखीं। 

वीसी ने ताज व्यू प्वाइंट, इनर रिंग रोड एंट्री गेट व फतेहाबाद रोड पर रमाडा होटल के पास कराए जा रहे सिविल, विद्युत, सौंदर्यकरण आदि के कार्यों को 23 अक्तूबर तक प्रत्येक दशा में समाप्त करने के निर्देश दिए। 

अवैध निर्माण के ख़िलाफ़ वार्डों में की गई कार्यवाही के संबंध में वीसी ने निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष जो कार्यवाही की गई है, उससे और अधिक कार्यवाही कराई जाए। ऐसे निर्माण जिनमें सील या ध्वस्तीकरण आदेश हो चुके हैं, उनमें नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये।

SP_Singh AURGURU Editor