ताजनगरी में चौके-छक्के मारेंगे आगरा और कनाडा के वेटरन डॉक्टर

आगरा। ताजनगरी में आगरा और कनाडा के वेटरन डॉक्टर चौके छक्के मारेंगे। दर्शक दीर्घा में बैठे लोग इन सीनियर डॊक्टर्स का हौसला बढ़ाएंगे। आगरा ताज और कनाडा की टीम टोरंटो लंबरजैक के बीच 40 ओवर का मैच कैप्टन एनेक सिंह क्रिकेट मैदान कुबेरपुर में 19 नवंबर को खेला जाएगा। 

Nov 18, 2024 - 16:45
 0
ताजनगरी में चौके-छक्के मारेंगे आगरा और कनाडा के वेटरन डॉक्टर

 -19 नवंबर को सीएएस क्रिकेट मैदान में होगा मैच दोनों देशों के डाक्टरों के बीच फ्रेंडली मैच

  -कनाडा की टीम में एक खिलाड़ी 82 वर्ष के भी होंगे, 40 ओवर का होगा यह मैच

 वेटरन डॉक्टर डॉ. वीपी सिंह,  डॉ. राजीव पचौरी और डॉ. आलोक मित्तल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कनाडा से भारत आ रही वेटरन डाक्टरों की टीम 19  शहरों में 19 क्रिकेट मैच खेलेगी। टीम द्वारा आगरा,  मथुरा, ग्वालियर, शिवपुरी सहित अन्य शहरों में फ्रेंडली मैच खेले जाएंगे।

 कनाडा की इस टीम में एक खिलाड़ी 82 वर्ष के भी हैं तो आईएमए आगरा की तरफ से 74 वर्ष के डॉ. अरुण चतुर्वेदी क्रिकेट मैच में बल्ला थामे दिखेंगे। 40 ओवर का यह मैच सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। आगरा के डाक्टरों की टीम में डॉ. संदीप फौजदार,  डॉ. गौरव शर्मा,  डॉ. आशीष जौहरी, डॉ. संदीप सिंह आदि डॉक्टर शामिल रहेंगे।

SP_Singh AURGURU Editor