विभव कैपिटल को किया गया कैफेम्यूचुअल बिग लीग अवार्ड से सम्मानित
विभव कैपिटल को किया गया कैफेम्यूचुअल बिग लीग अवार्ड से सम्मानित ।कैफेम्यूचुअल कॉन्फ्लुएंस एक विचार-नेतृत्व कार्यक्रम है, जो म्यूचुअल फंड व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है,
मुंबई। कैफेम्यूचुअल कॉन्फ्लुएंस का 13वां संस्करण 18 अक्टूबर, 2024 को ताज सांताक्रूज़, मुंबई में आयोजित किया गया। इसमें आगरा के प्रख्यात विभव कैपिटल को प्रतिष्ठित कैफेम्यूचुअल बिग लीग अवार्ड्स से सम्मानित किया गया।
कैफेम्यूचुअल कॉन्फ्लुएंस एक विचार-नेतृत्व कार्यक्रम है, जो म्यूचुअल फंड व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें प्रत्येक वर्ष में देशभर से 450 से अधिक लोग भाग लेते हैं। इस बार के संस्करण के लिए कल की सफलता के लिए स्मार्ट कदम को थीम के रूप में चुना गया था।
विभव कैपिटल की ओर से कंपनी के स्वामी शलभ गुप्ता विभव व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ईशा गुप्ता ने यह सम्मान प्राप्त किया।
विभव कैपिटल ने व्यक्तिगत श्रेणी में भारत में आर्थिक वर्ष 25 में द्वितीय स्थान जबकि उत्तरी भारत में आर्थिक वर्ष 25 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।