ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर कैब ड्राइवर से जबरन जय श्रीराम बुलवाने का वीडियो वायरल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
आगरा। ताजमहल मेट्रो स्टेशन पार्किंग पर दो युवकों द्वारा एक कैब ड्राइवर से जबरन धार्मिक नारा बुलवाने का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सोमवार की बताई जा रही है। आरोपियों ने पूरी घटना रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर फैलाया, जिससे माहौल गर्म होने लगा। पुलिस अब वीडियो के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में जुट गई है।

कैब ड्राइवर रहीस निवासी शिवनगर ने बताया कि वे पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर रहे थे तभी दो युवक आए और जबरन ‘जय श्रीराम’ बुलवाने लगे। विरोध करने पर युवकों ने धमकी दी “आज नहीं बोलोगे तो कल बुलवा लेंगे।” पीड़ित के अनुसार युवकों ने पूरी घटना जानबूझकर वीडियो में कैद की, ताकि इसे सोशल मीडिया पर डालकर तनाव पैदा किया जा सके।
अन्य ड्राइवरों के जुटते ही आरोपी फरार
रहीस के शोर मचाने पर आसपास के ड्राइवर मौके पर पहुंच गए। भीड़ देखकर दोनों युवक तुरंत वहां से फरार हो गए। थोड़ी देर बाद वही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगा और कई भड़काऊ कैप्शन जोड़कर इसे वायरल किया गया।
सीसीटीवी फुटेज में सुराग, पुलिस दबिश में जुटी
पीड़ित की शिकायत पर ताजगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। फुटेज में युवकों की गतिविधियां दिख रही हैं और उनकी पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच जारी है। वीडियो वायरल कर माहौल बिगाड़ने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।