बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा के विरोध में उबाल, आगरा के हरीपर्वत चौराहे पर विश्व हिंदू महासंघ का जोरदार प्रदर्शन
आगरा। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रही कथित हिंसा को लेकर हिंदूवादी संगठनों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में विश्व हिंदू महासंघ के आह्वान पर सोमवार को हरीपर्वत चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रतीकात्मक रूप से पुतले पर चप्पल–जूते बरसाए और बाद में पुतला दहन किया।

इस विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू महासंघ की किन्नर प्रकोष्ठ की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और वहां हो रही हिंसक घटनाओं पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संज्ञान लिया जाए।
प्रदेश उपाध्यक्ष सौरव तिवारी ने कहा कि बांग्लादेश सरकार को स्थिति पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि हालात नहीं सुधरे तो संगठन के कार्यकर्ता आंदोलन को और तेज करेंगे। वहीं किन्नर प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष काजल राठौर और मातृशक्ति की जिलाध्यक्ष ने भी एक स्वर में बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा की मांग की और भारत सरकार से कूटनीतिक दबाव बनाने का आग्रह किया।
प्रदर्शन के दौरान हरीपर्वत चौराहे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और शांति व्यवस्था बनाए रखी। प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद कार्यकर्ता वहां से लौट गए।