रविवार को आगरा में हुआ वीआईपी का जमावड़ा, सीएम ने की उपराष्ट्रपति की अगवानी

आगरा। शहर में रविवार को अति विशिष्ट हस्तियों का जमावड़ा हुआ। मौका था लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी जन्मोत्सव समारोह का। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कई और वीआईपी इसमें शिरकत करने पहुंचे। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति श्रीराम शिंदे के अलावा कई अन्य विशिष्टजन आगरा आए हुए थे। 

Jun 1, 2025 - 22:10
 0
रविवार को आगरा में हुआ वीआईपी का जमावड़ा, सीएम ने की उपराष्ट्रपति की अगवानी
उप राष्ट्रपति का स्वागत करते सांसद नवीन जैन।

केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचे तो वहां उनकी अगवानी के लिए जिले के सभी विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता पहले से ही मौजूद थे।

आगरा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के पहुंचने पर उनकी अगवानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। सीएम के अलावा यूपी सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, मेयर हेमलता दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया  आदि ने स्वागत किया। इस दौरान संजय अरोरा, रोहित कत्याल, सोनू कक्कड़ और राहुल चौधरी भी स्वागत करने वालों में शामिल रहे। सभी ने उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।

SP_Singh AURGURU Editor