नेत्रदान से अमर हुए विष्णु स्वरूप अग्रवाल, दो को मिलेगा नई रोशनी का जीवन

आगरा। ‘मरणोपरांत जीवनदान’ की मिसाल बन गये केशव कुंज, प्रतापनगर निवासी 76 वर्षीय विष्णु स्वरूप अग्रवाल। उनका निधन बुधवार को हो गया। उनके परिजनों ने दुख की इस घड़ी में नेत्रदान का निर्णय लेकर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

Jul 16, 2025 - 20:01
 0
नेत्रदान से अमर हुए विष्णु स्वरूप अग्रवाल, दो को मिलेगा नई रोशनी का जीवन
स्व. विष्णु स्वरूप अग्रवाल, जिनके निधन के बाद उनके परिजनों ने नेत्रदान कराए।

परिजनों ने हेल्प आगरा के सदस्य दीपक अग्रवाल से संपर्क किया। इसके बाद तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग की ओर से नेत्रदान की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।

एसएन मेडिकल कॉलेज की नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. स्निग्धा जैन और नेत्र बैंक प्रभारी डॉ. शेफाली मजूमदार के निर्देशन में कार्य करते हुए ग्रीफ काउंसलर दीपक शर्मा और उनकी टीम ने समयबद्ध और समर्पित प्रयासों से नेत्रदान प्रक्रिया पूरी कराई।

विष्णु स्वरूप अग्रवाल के नेत्र अब दो नेत्रहीनों की दुनिया में रोशनी ला सकेंगे। यह कदम न सिर्फ दिवंगत आत्मा को अमर बना गया, बल्कि समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता का संदेश भी दे गया।

SP_Singh AURGURU Editor