अहमदाबाद विमान हादसे में दिवंगतों को विश्व हिंदू महासंघ की श्रद्धांजलि, शहीद स्मारक पर कैंडल मार्च
आगरा। अहमदाबाद में हुए भयावह विमान हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए शुक्रवार को विश्व हिंदू महासंघ की ओर से संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सभा के दौरान मोमबत्तियां जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।
जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि यह दुर्घटना देश के लिए एक असहनीय क्षति है। जिन युवाओं ने अपनी जान गंवाई, वे देश का भविष्य थे।
महानगर अध्यक्ष किशन गुप्ता ने कहा कि यह केवल एक विमान हादसा नहीं, बल्कि उन सपनों का अंत है जो भारत को और आगे ले जाने वाले थे।
सभा में शामिल पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस शोक की घड़ी में पूरा देश उनके साथ है।
शोक सभा में ये शामिल रहे
गंगा धाकड़, अश्वनी शर्मा, राजेश शर्मा, मीनू अग्रवाल, शरद प्रजापति, पंकज गौतम, गौरव अग्रवाल, शिवांग गुप्ता, मधुरम दौनेरिया, दीपक प्रजापति, पीयूष बंसल, राजीव गुप्ता, रामकिशन गर्ग, रोहित गर्ग, नरेश गर्ग, हरविंदर अरोड़ा, अमित शिवहरे, शिवम शिवहरे, मीनू अग्रवाल, निशा अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, तृषा सिंघल, रितु भार्गव, लक्ष्मी अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।