आगरा के बलकेश्वर में वोटर लिस्ट रिविज़न को मिला बूस्ट, सिंधी धर्मशाला में लगा विशेष एसआईआर कैंप

आगरा के बल्केश्वर क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को तेज़ी देने के लिए शुक्रवार को वार्ड 91 में एक बड़ा और प्रभावी कैंप आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने मतदाता अधिकार को मजबूत किया।

Nov 28, 2025 - 21:46
 0
आगरा के बलकेश्वर में वोटर लिस्ट रिविज़न को मिला बूस्ट, सिंधी धर्मशाला में लगा विशेष एसआईआर कैंप
बल्केश्वर के वार्ड 91 में शुक्रवार को आयोजित एसआईआर कैंप में मौजूद विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और पार्षद मुरारी लाल गोयल।

आगरा। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए शहरभर में जागरूकता कार्यक्रम और विशेष कैंप लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड 91 बल्केश्वर में पार्षद मुरारी लाल गोयल के नेतृत्व में शुक्रवार को एक विशेष एसआईआर कैंप का आयोजन किया गया।

यह कैंप सिन्धी धर्मशाला, ब्लॉक 73, बलकेश्वर कॉलोनी में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। कैंप का मुख्य उद्देश्य था- गणना फॉर्मों का वितरण, फॉर्मों का संकलन और उनके डिजिटाइजेशन कार्य को गति देना। क्षेत्रीय मतदाताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाया। बीएलओ ने लोगों को फॉर्म भरने में सहयोग किया, वहीं कई अन्य बीएलओ मौके पर ही फॉर्मों की फीडिंग में लगे रहे। पूरी प्रक्रिया की निगरानी सुपरवाइजर द्वारा की गई, जिससे कार्य पारदर्शी और तेज गति से आगे बढ़ता रहा।

पार्षद मुरारी लाल गोयल ने बताया कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में अब सिर्फ 7 दिन शेष हैं। उन्होंने कहा कि कैंप का उद्देश्य बीएलओ और मतदाताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि फॉर्म जमा कराने और जांच कराने की प्रक्रिया सहज और सुचारू हो सके।

कैंप में मज़बूत उपस्थिति दर्ज करते हुए सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के कई प्रमुख लोग पहुंचे, जिनमें विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र रामजी, संजय मोहन, विश्वनाथ भारद्वाज, मयंक खंडेलवाल, इंदर डाबर, राज खेमानी, मीनाक्षी शर्मा, देवेंद्र चौहान, गुरुदास गुरनानी, मुनेश्वर, विमल जैन, अरुण शिरोमणी, प्रेम सिंह आदि शामिल रहे।

कुल मिलाकर, यह विशेष कैंप क्षेत्रीय मतदाताओं के लिए अत्यंत लाभदायक साबित हुआ और वोटर लिस्ट के गहन पुनरीक्षण अभियान को नई गति मिली।

SP_Singh AURGURU Editor