कड़ाके की सर्दी में मानवता की गर्माहट: आगरा में क्षत्रिय सभा ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल
भीषण शीतलहर के बीच सामाजिक सरोकार निभाते हुए क्षत्रिय सभा शाखा यमुना पार ने जरूरतमंद महिलाओं व असहाय लोगों को कंबल वितरित कर राहत पहुंचाई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सभा के सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की।
आगरा। क्षत्रिय सभा शाखा यमुना पार द्वारा रविवार प्रातः श्रीराम पार्क, ट्रांस यमुना कॉलोनी, आगरा में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कड़ाके की सर्दी के बीच आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं सहित अन्य असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक एत्मादपुर डॉ. धर्मपाल सिंह चौहान रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कपूर चंद सिकरवार ने की तथा संचालन आर.पी. सिंह जादौन ने किया।
मुख्य अतिथि डॉ. धर्मपाल सिंह चौहान ने क्षत्रिय सभा यमुना पार शाखा के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था समाज के कमजोर वर्गों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। तहसील स्तर पर विधवाओं को सिलाई मशीन वितरण, विद्यार्थियों को पुस्तक वितरण, गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह जैसे कार्य क्षत्रिय सभा की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन की नींव रखते हैं।
कार्यक्रम के अंत में कंबल वितरण के उपरांत सभी उपस्थितजनों को जलपान कराया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल चौहान, टीकम सिंह तोमर (पूर्व सांसद प्रतिनिधि), जगवीर सिंह तोमर (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), आर.पी. सिंह जादौन (पूर्व जिलाध्यक्ष), विजयपाल सिंह चौहान, दिनेश सिकरवार, गजेंद्र सिंह परमार, शाखा यमुना पार अध्यक्ष विनोद परमार, जितेंद्र सिकरवार (राष्ट्रीय राजपूताना), देवेंद्र सिंह चौहान, सोनेद्र चौहान, आर.के. सिंह राघव, लाखन सिंह चौहान, ललक सिंह परमार, मानवेंद्र सिंह चौहान, अर्जुन सिंह भाटी, योगेश सिकरवार, सुनील परमार, बी.के. सेंगर, नीतू जादौन, गायत्री सिंह जादौन, नागेंद्र सिंह जादौन, महेश पुंडीर, चंद्रमणि चंदेल, डॉ. एस.पी. सिंह, अनुज कुमार सिंह, लता रावत, मुनेश कुमार सिंह तोमर, बनवारी सिंह तोमर, धीरेंद्र पाल सिंह, भारत सिकरवार सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय बंधु उपस्थित रहे।