पैराशूट न खुलने से वारंट अफसर की मौत, आगरा एयरफोर्स स्टेशन में हादसा

आगरा। आगरा एयरफोर्स स्टेशन से एक दुखद खबर मिली है। यहां तैनात वारंट अफसर राम कुमार तिवारी की पैराशूट न खुलने से दुखद मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वारंट ऒफिसर एयरफोर्स स्टेशन परिसर में ही जवानों को पैराशूट से जम्प लगाने की ट्रेनिंग दे रहे थे। बहुत ऊंचाई से जमीन पर गिरने के कारण उनका करुणांत हो गया।

Apr 5, 2025 - 21:27
 0
पैराशूट न खुलने से वारंट अफसर की मौत, आगरा एयरफोर्स स्टेशन में हादसा
एयरफोर्स के वारंट ऒफिसर राम कुमार तिवारी, जिनकी शनिवार को एयरफोर्स परिसर में हुए एक हादसे में मौत हो गई।

41 वर्षीय राम कुमार तिवारी आगरा एयरफोर्स स्टेशन में ही परिवार के साथ रहते थे। मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले के निवासी तिवारी ने अपने पीछे पत्नी प्रीति, 14 साल के पुत्र यश और दस साल के कुश को बिलखते छोड़ा है। वारंट अफसर की हादसे में मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी प्रीति का तो रो-रो कर बुरा हाल है। 

बताया गया है कि यह हादसा सुबह के वक्त तब हुआ जब वारंट अफसर तिवारी एयरफोर्स स्टेशन परिसर के टेक्निकल एरिया में जवानों को हेलीकॊप्टर से पैराशूट से जम्प लगाने का प्रशिक्षण दे रहे थे। तिवारी का पैराशूट न खुलने पर वे जब जमीन पर गिरे तो उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। सेना के जवान उन्हें सेना के अस्पताल में ले गये। डॊक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। परिवार की इच्छा के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर प्रतापगढ़ जिले के पैतृक गांव में ले जाया जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये थे। पैराशूट न खुलने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। एयरफोर्स अफसरो ने दिवंगत अफसर के परिवारीजनों को ढाढस भी बंधाया।

SP_Singh AURGURU Editor