आगरा में भाभी ने क्यों काटा देवर का प्राइवेट पार्ट? जितने मुंह उतनी बातें, एम्स में युवक की सर्जरी

आगरा। बरहन थाना क्षेत्र के खेड़ी अडू गांव में 20–21 अक्तूबर की देर रात घटी अमानवीय वारदात में एक भाभी ने अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को धारदार हथियार से काट दिया। घायल युवक की हालत इतनी गंभीर है कि एसएन मेडिकल कॉलेज ने भी प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली के एम्स रैफर कर दिया। बताया गया है कि एम्स में युवक की सर्जरी चल रही है। इस मामले में पहले तो थाना बरहन को तहरीर दी गई थी, लेकिन कुछ समय बाद परिजन तहरीर को यह कहकर वापस ले गये कि अभी इसमें सुधार करने के बाद दोबारा देंगे।

Oct 21, 2025 - 16:02
 0
आगरा में भाभी ने क्यों काटा देवर का प्राइवेट पार्ट? जितने मुंह उतनी बातें, एम्स में युवक की सर्जरी
Image- iStock

खेड़ी अड़ू गांव में देर रात हुई वारदात

घटना थाना बरहन क्षेत्र के खेड़ी अडू गांव में देर रात घटी। दीपावली की छुट्टी पर योगेश नाम युवक अपने गांव वापस आया हुआ था। रात करीब 2 बजे हुई जब पूरा परिवार सो रहा था, उस समय यह अपमानवीय वारदात हुई।

योगेश कुमार खेड़ी अडू निवासी किसान कंचन सिंह के छह पुत्रों में पांचवें नंबर का है और अल्ट्राटेक सीमेंट, हल्द्वानी में असिस्टेंट इंजीनियर (केमिकल) के पद पर कार्यरत है।

दिल्ली में एम्स रैफर किये गये योगेश की सर्जरी जारी

इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं। जानकारियों के अनुसार रात करीब दो बजे योगेश के बड़े भाई राज बहादुर की पत्नी अर्चना ने योगेश को अपने कमरे में बुलाया और अंदर से कुंडी लगा ली। कुछ ही देर बाद योगेश के चीखने की आवाज आने पर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो देखा योगेश लहूलुहान हालत में था। अर्चना के हाथ में धारदार हथियार था। अर्चना ने योगेश का प्राइवेट पार्ट काट दिया था। घटना के समय अर्चना का पति राज बहादुर घर पर मौजूद नहीं था। सूचना पर लौटकर वह सुबह के समय घर आया और अपनी पत्नी को उसके मायके एटा छोड़ आया।

इधर परिवार के लोग घायल योगेश को एस. एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा लेकर पहुंचे, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और उसे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रैफर कर दिया। एम्स में योगेश का ऑपरेशन किया जा रहा है।

घर के बाहर से भाभी के कमरे तक का सस्पेंस

गांव में चल रही चर्चाओं और शुरुआती बयानों के अनुसार विवाद का मूल कारण विवाह संबंधी मामला है। यह बताया जा रहा है कि अर्चना चाहती थी कि योगेश उसकी छोटी बहन से विवाह करे, जबकि परिवार ने योगेश की शादी मैनपुरी से तय कर दी थी और नवम्बर में शादी होने वाली थी। कथित रूप से इसी नाराजगी को लेकर अर्चना ने यह कदम उठाया।

दूसरी ओर कुछ लोग दबी जुबान से और भी बातें कह रहे हैं। कुछ कह रहे हैं कि योगेश स्वयं भाभी के कमरे में गया था, जिससे आक्रोशित होकर अर्चना ने वारदात को अंजाम दिया जबकि कुछ का कहना है कि भाभी ने देवर को खुद बुलाया था। बताया गया है कि योगेश घर के बाहर सो रहा था। सवाल उठ रहा है कि वह भाभी के कमरे तक कैसे पहुंच गया।

एक बार तहरीर देकर वापस ले गये परिजन

इस घटना को लेकर बरहन पुलिस अभी हाथ पर हाथ धरे ही बैठी है। इसकी वजह यह है कि पहले तो वारदात को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन कुछ समय बाद परिवार के लोग थाने पहुंचे और कहा कि तहरीर में कुछ बदलाव करना है। तहरीर को फिर से देंगे। दोपहर बाद तक पुलिस को दोबारा तहरीर नहीं मिली थी। बरहन पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। हालांकि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य संकलन भी कर लिए हैं। पुलिस आगे की जांच शुरू करती कि इससे पहले ही परिजन तहरीर को वापस ले गये।

मामले में जब्त किए सामान, खून के सैंपल, फोरेंसिक साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस विधिक कार्रवाई करेगी। पीड़ित की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल रिपोर्ट व ऑपरेशन की स्थिति भी मुकदमे को प्रभावित करेगी। यह कार्रवाई तभी आगे बढ़ सकेगी जब पुलिस को तहरीर मिल जाएगी।

गांव में जितने मुंह उतनी बातें

इस घटना के बाद खेड़ी अडू गांव में सनसनी फैल गई है और पूरे गांव में घटना पर तरह-तरह की चर्चा जारी रही। ग्रामीणों ने घटना को अत्यंत चौंकाने वाला तथा निंदनीय बताया है। परिवार के लोग और पड़ोसी मिलकर घटना की परिस्थितियों पर सवाल उठा रहे हैं।

लोग सवाल उठा रहे हैं कि योगेश जब परिवार के सभी लोगों के साथ घर के बाहर सो रहा था तो उस कमरे तक कैसे पहुंचा जहां भाभी तीन बच्चों के साथ सो रही थी। इसी बिंदु को लेकर किसी के गले यह बात नहीं उतर रही कि अर्चना मात्र इस बात पर कि उसका देवर उसकी बहन से शादी नहीं कर रहा, इसलिए उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। गांव में जितने मुंह उतनी बातें चल रही हैं। सच्चाई क्या है, यह पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

SP_Singh AURGURU Editor