प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत 

राजा भदावर ने बटेश्वर शिव मंदिर में की वंशजों द्वारा चली आ रही पूजा-अर्चना  आगरा/बाह। बाह में आज नौ किमी की मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं ने दौड़ लगाई। युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था।

Nov 17, 2024 - 14:32
 0
प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत 
बटेश्वर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करते राजा अरिदमन सिंह। दूसरे चित्र में दौड़ लगाते धावक।
प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत 

दौड़ में उत्तर प्रदेश के कई जिलों के युवाओं ने 9 किलोमीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में  बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया। पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह भदावर,जिला पंचायत अध्यक्ष  मंजू भदौरिया, पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया।

दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले युवाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। युवाओं ने बाह से बटेश्वर तक की दौड़ लगाई। पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह सहित जिला पंचायत अध्यक्ष  मंजू भदौरिया, पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर ने खेल के प्रति युवाओं को जागरूक और प्रोत्साहित किया। इसे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताया। 

इधर तीर्थ धाम बटेश्वर में भदावर राजघराने के वंशज भाजपा नेता पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने की पारंपरिक पूजा-अर्चना की।बटेश्वर के मुख्य ब्रह्मलाल शिव मंदिर में पुजारियों ने मंत्रो उच्चारण के साथ विधवत पूजा संपन्न कराई। पूर्व मंत्री ने भदावर वंश की पारंपरिक पूजा कर जन कल्याण की भगवान शिव से कामना की।

ग़ौरतलब है कि सैकड़ो वर्षों से भदावर राजघराने के वंशजों द्वारा सवामन चावल अर्पित कर विधिवत दौज पूजा की जाती है। पूजा अर्चना करने पहुंचे पूर्व मंत्री के साथ भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। पूरा मंदिर परिसर बम भोले के जयकारों से गुंजायमान होता रहा।